सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनको देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। पशु—पक्षी इंसानों पर हमला कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुर्गे ने एक लड़के को ऐसा सबक सिखाया कि वो याद रखेगा।
आपने देखा होगा कि बहुत लोग जानवरों को परेशान करते रहते है। बहुत से जानवर डर जाते या वहां से चले जाते है। कुछ डिफेंस में ऐसा करते है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती है। कई बार जानवर इंसान पर भी हमला कर देते है। इस प्रकार के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। एक लड़का मुर्गे को डरने की कोशिश कर रहा है। लेकिन वह लड़के पर हमला कर देते है। इसके बाद जो होता है उसको देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
वायरल वीडियो में देख सकते है कि किसी जंगल के आस पास का दृश्य है। पास में एक लकड़ी की झोपड़ी बनी हुई है। उसके दरवाजे पर एक मुर्गा खड़ा है। वहीं एक लड़का भी खड़ा नजर आ रहा है। लड़के के हाथ में एक लकड़ी की मदद से मुर्गे को डराने की कोशिश कर रहा है। हालांकि युवक को बिल्कुल भी इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि आगे उसके साथ होने वाला है।
लड़के ने मुर्गे को लकड़ी से डराया तो पहले तो मुर्गा देखता रहा। जानवर ने डिफेंस में कुछ ऐसा किया जिसको देखकर लड़के को वहां से भागना पड़ा। अचानक मुर्गे ने लड़के पर हमला कर दिया। इसके बाद लड़का डरकर भागने लगा और एक पेड़ में गिर गया। पेड़ से टकराकर वह लड़का नीचे की तरफ एक छोटी सी खाईनुमा जगह में गिर जाता है। हालांकि गनीमत रही कि लड़के को कोई चोट नहीं आई। युवक मुर्गे के हमले से बुरी तरह डर गया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्विटर पर Figen नाम के अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। यूजर्स को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। अब इंटरनेट पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इसको करीब 30 हजार व्यूज मिल चुके हैं। वहीं बडत्री संख्या में लोग अपनी राय भी दे रहे हैं।