30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मगरमच्छ-घड़ियालों से भरे कुंड में कूद गया शख्स, खौफनाक मंजर देख सहम गए लोग

मगरमच्छ बहुत खतरनाक होते हैं। एक बार इनके जबड़े में कोई शिकार फंस जाए तो उसका जिंदा बचकर जाना लगभग नामुमकिन होता है। ऐसे में अगर किसी तालाब या कुंड में मगरमच्छ हो तो वहां अच्छे अच्छे बहादुर लोग जाने से डरते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 16 Dec 2022, 3:26 PM IST

crocodiles and alligators

crocodiles and alligators

सोशल मीडिया पर आए बहुत सारे वीडियो वायरल होते रहते है। इनमें से कुछ रोचक, ज्ञानवर्धक और फनी होते है। इंसानों के साथ बंदर, हाथी, सांप सहित कई जंगली जानवरों भी वीडियो देखने को मिलते है। कई बार मगरमच्छ और घड़ियाल के वीडियो भी वायरल होते है। इन जानवरों को शाक्तिशाली और खतरनाक माना जाता है। एक बार इनके जबड़े में कोई शिकार फंस जाए तो उसका जिंदा बचकर जाना नामुमकिन होता है। हाल ही में एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। मगरमच्छों और घड़ियालों से भरे कुंड में एक युवक कूद जाता है। इसके बाद जो होता वो देखकर हर कोई चौंक जाता है।


इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में देख सकते है कि कुंड में पानी भरा हुआ है और इसमें मगरमच्छ और घड़ियाल भी है। यहां बड़ी संख्या में घड़ियाल नजर आ रहे हैं। तभी एक युवक आता है और दीवार कूदकर मगरमच्छों से भरे उस कुंड में कूद जाता है। जैसे ही युवक कुंड में कूदता है तो पानी में मौजूद घड़ियाल उसकी ओर लपकते हैं। वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चल रहा है कि घड़ियालों के मुंह बंधे हुए हैं।


वीडियो में युवक पानी में उतरकर उन घड़ियालों को हाथ से पकड़कर अलग करता नजर आता है। युवक बड़ी आराम से पानी में चलता है। युवक के रास्ते में जो भी घड़ियाल आ रहा है, वह उसे उठाकर दूसरी ओर फेंक देता है। यह अनोखा नजारा देखकर हर कोई हैरान है। अगर वो घड़ियाल उस पर हमला कर देते तो क्या होता। वहीं युवक बड़े आराम से उस कुंड में घूमता दिख रहा है।

यह भी पढ़ें- सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों को खा जाती है ये मछली, देखें रोगटे खड़े कर देने वाला वीडियो


इसको ट्विटर पर Figen नाम के अकाउंट से पोस्ट किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसको अब तक 38 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। यूजर्स इस वीडियो को देखकर हैरान है। वहीं बहुत से लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पैडल मारते मारते प्लेन की तरह हवा में उड़ने लगी साइकिल, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान