30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीवों को खा जाती है ये मछली, देखें रोगटे खड़े कर देने वाला वीडियो

आपने बिच्छू और सांप जैसे जहरीले और खतरनाक जीव देखें होंगे। अगर ये जहरीजे जीव किसी को काट लें तो इंसान की मृत्यु तक हो जाती है। लेकिन एक मछली ऐसी है जो सांप, बिच्छू जैसे खतरनाक जीवों का भी शिकार कर लेते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 14 Dec 2022, 3:39 PM IST

fish in water tank eat snake and scorpio

fish in water tank eat snake and scorpio

गोजर, बिच्छु और सांप जैसे जीव काफी खतरनाक और जहरीले होते है। यदि गलती से ये किसी इंसान को काट ले और समय पर इलाज नहीं मिले तो उसकी मौत भी हो सकती है। इन जीव इतने खतरनाक होते है कि उनसे जानवरों को भी खतरा होता है। ये अन्य जीवों को खाकर अपना पेट भरते है और जीवत रहते है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि मछली भी इनका शिकार कर सकती है। सोशल मीडिया पर एक मछली का वीडियो वायरल हो रहा है।


वैसे ट्विटर अकाउंट @OTerrifying पर आए दिन कई हैरत भरे वीडियो शेयर किए जाते है। हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एक्वेरियम में छोटी सी मछली है। मासूम सी दिखने वाली इस मछली को खाने के रूप में जहरीले जीव दिए जा रहे हैं। वहीं मछली इन जहरीलें जीवों को नोंच नोंचकर खा रही है। वीडियो में नजर आ रही मछली की साइज वाली मछलियां कोमल होती हैं लेकिन यह काफी खतरनाक साबित हो रही है।


वायरल हो रहे वीडियो में एक पीले रंग की मछली नजर आ रही है, जिसके ऊपर काले धब्बे हैं। मछली को सबसे पहले खाने के लिए ऊपर से गोजर डाला जाता है। गोजर के अंदर गिरते ही मछली उसे अपने मुंह से पकड़ लेती है और फिर जोर-जोर से इधर-उधर घुमाकर पूरी तरह से मार डालती है। वह गोजर के शरीर को टुकड़ों में बांट देती है। इसके बाद मछली के लिए बिच्छू फेंका जाता है और वो उसके साथ भी ऐसा ही करती है। अंत में पानी में एक सांप फेंका गया और मछली उसे भी खा गई।

यह भी पढ़ें- पैडल मारते मारते प्लेन की तरह हवा में उड़ने लगी साइकिल, वीडियो देख रह जाएंगे हैरान


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हजारों लोगों ने इसको पसंद कर रहे है। कई यूजर्स वीडियो देखकर हैरान हो रहे हैं। वहीं लोग अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। एक ने लिखा कि ये पफरफिश है जो शार्क से भी ज्यादा खतरनाक होती है। वहीं एक ने कहा, वो भूल से भी उस टैंक में हाथ नहीं डालेगा। एक ने कहा कि इस मछली का नाम हनी बैजर है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: आवारा कुत्तों ने सड़क पर खड़ी कार पर किया हमला, कभी देखा है ऐसा नजारा