हॉट ऑन वेब

यूट्यूबर ने मात्र 42 सेकंड में कमाए 1 करोड़ 75 लाख रुपए, जानिए कैसे

पैसे कमाने के लिए सभी लोग अलग अलग काम करते है। वहीं कुछ लोग ऐसे में भी जो अपने यूनिक आईडी से बहुत कम समय में धनवान बन जाते हैं। इन दिनों एक यूट्यूबर पर काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, इस यूट्यूबर ने मात्र 42 सेकंड में एक करोड़ 75 लाख रुपए कमाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Feb 2022, 11:58 AM IST
youtuber jonathan ma
youtuber jonathan ma

अपना जीवन यापन करने के लिए सभी लोग पैसे कमाते है। सभी लोगों का अलग अलग सोर्स होता है। कुछ लोग बिजनेस करते हैं तो कुछ मेहनत करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे में भी जो अपने यूनिक आईडी से बहुत कम समय में धनवान बन जाते हैं। इन दिनों एक यूट्यूबर पर काफी सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, इस यूट्यूबर ने मात्र 42 सेकंड में एक करोड़ 75 लाख रुपए कमाए हैं। इसका नाम जोनाथन मा है। उन्होंने जोमा टेक नाम से यूट्यूब चैनल (Joma Tech YouTube) बना रखा है। आइए जानते है आखिर उन्‍होंने चंद सेकंड में कैसे इतनी मोटी कमाई की है।

मात्र 42 सेकंड में करोड़ों की कमाई
जोनाथन इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों बटोर रहा है। पूरी दुनिया हैरान है कि आखिर उन्होंने महज 42 सेकेंड के अंदर 1 करोड़ 75 लाख रुपए की कमाई कैसे की है। एक रिपोर्ट के अनुसार, जोनाथन मा को काट पीटकर हाथ में 1 करोड़ 40 लाख रुपए मिले हैं।

यह भी पढ़ें - 60 साल दिहाड़ी मजदूर बना मॉडल, वायरल फोटो से रातों रात बदल गई किस्मत


NFT कलेक्शन किया जारी
'बिजनेस इनसाइडर' की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूट्यूबर जोनाथन मा ने खुद का NFT कलेक्‍शन जारी किया है। इसके जरिए वह फिल्मेकर बनान चाहते है। जोनाथन ने NFT कलेक्‍शन के लिए डिस्‍कोर्ड सर्वर तैयार किया। डिस्कोर्ड सर्वर यानी एक जैसे सर्वर वाले ही लोग उनके NFT कलेक्‍शन को देख सकेंगे। जिनके पास भी जोनाथन का NFT होगा, वही प्राइवेट डिस्‍कोर्ड (प्राइवेट सर्वर) पर देख पाएंगे। NFT यानि Non-Fungible Token। NFT डिजिटल आइटम है, जो ब्‍लॉकचेन टेक्‍नोलॉजी (Blockchain Technology) का उपयोग कर खरीद और बेचा जाता है।

यह भी पढ़ें - पति पूरे जीवन में जीत नहीं पाया, पत्नी ने पहली ही बार में जीता 35 करोड़ का बंगला



जोनाथन को ऐसे आया आइडिया
एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते साल 18 हजार करोड़ से ज्‍यादा की NFT की बिक्री हुई है। जोनाथन यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं, इसी बीच उन्‍होंने सोचा कि वह वह अपने कलेक्‍शन लॉन्‍च करें ताकि उनके प्रशंसक और सब्सक्राइबर NFT को खरीदें। उनका यह आइडिया सफल हुआ और चंद पलों में ही इतनी मोटी कमाई हो गई।

जानिए कौन हैं जोनाथन मा
जोनाथन मा पेशे से एक यूट्यूबर है। वे यूट्यूब पर कंप्‍यूटर प्रोगामिंग, क्रिप्‍टो और तकनीक से संबंधित वीडियो बनाते हैं। उनके यूट्यूब पर 16 लाख से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर हैं। फुलटाइम यूट्यूबर बनने से पहले वह फेसबुक और गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके हैं।

Published on: