कहते हैं ना किस्मत बदलते देर नहीं लगती। अक्सर देखा जाता है कई बार किसी काम को करने से सफलता नहीं मिल पाती है। वहीं कुछ लोगों को थोड़ी सी मेहनत से ही अपने मुकाम को हालिस कर लेते है। ऐसा ही कुछ हुआ है इंग्लैंड के रहने वाले एक कपल के साथ। जी हां एक पति सालों से लॉटरी का टिकट खरीद रहा था, लेकिन वह जीवन में 1 रुपए भी लॉटरी में नहीं जीत सका। वहीं, उसकी पत्नी ने पहली बार लॉटरी का टिकट खरीदा और पहली बार में ही 35 करोड़ का बंगला जीत लिया। इसे कहते हैं किस्मत। पति को बिना बताए पत्नी ने एक हजार रुपए की लॉटरी का टिकट खरीद लिया। इस टिकट ने पति और पत्नी दोनों की किस्मत खोल दी।