इंडियन रीजनल

बिना तेल के बेसन पराठा है हैल्दी नाश्ता

जीरो ऑयल रेसिपीज टेस्टी और हैल्दी दोनों ही होती हैं। आपने बिना तेल का पराठा कभी नहीं सुना होगा, लेकिन यह संभव है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2018, 4:52 PM IST
besan paratha
besan paratha

जीरो ऑयल रेसिपीज टेस्टी और हैल्दी दोनों ही होती हैं। आपने बिना तेल का पराठा कभी नहीं सुना होगा, लेकिन यह संभव है। बेसन का पराठा बिना तेल के भी बनाया जा सकता है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। यहां पढ़ें बिना तेल के बेसन पराठा की रेसिपी -

सामग्री -

आटे के लिए
1 कप गेहूं का आटा
1 1/2 कप लो-फैट दही
नमक , स्वादानुसार

मिक्स करके भरवां मिश्रण बनाने के लिए
1/2 कप भुना हुआ बेसन
1 टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट
1/4 कप बारीक कटा हुआ धनिया
नमक , स्वादानुसार

अन्य सामग्री
गेहूं का आटा , बेलने के लिए

विधि -

आटा बनाने के लिए
एक गहरे बाउल में सभी सामग्री को मिलाकर पर्याप्त पानी का उपयोग करते हुए नरम आटा गूंथ लीजिए। एक तरफ रख दीजिए।

आगे बढाने के विधि
भरवां मिश्रण को 5 बराबर भाग में बांट लीजिए। एक तरफ रख दीजिए। आटे को 5 बराबर भाग में बाट लीजिए। आटे के प्रत्येक भाग को थोड़े गेंहू के आटे का प्रयोग कर के 150 मि। मी। (6 इंच) के व्यास के गोल आकार में बेल लीजिए। बेले हुए आटे के उपर भरवां मिश्रण का एक भाग रखकर फैला लीजिए।
एक छोर से दूसरे छोर तक रोल कर लीजिए और अंत में बचे हुए आखिरी छोर को नीचे की तरफ से मध्य में दबाकर बंद कर लीजिए। गोल किए हुए स्विस रोल के टुकड़े को पलट दीजिए जिससे बंद भाग उपर की तरफ थोड़ा सा गेहूं के आटे का उपयोग करके १२५ मि। मी। (5 इंच) के व्यास के गोल आकार में बेल लीजिए।
पराठे को नॉन-स्टिक तवे पर कुछ देर के लिए गरम कीजिए और पलटकर कुछ सेकंड़ के लिए दूसरी ओर भी सेक लीजिए।
फिर खुली आच पर चिमटे की सहायता से दोनों तरफ सुनहरे दाग पड़ने तक सेक लीजिए। विधि को दोहराकर 4 और पराठे बना लीजिए। तुरंत परोसिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।