इंडियन रीजनल

फ्राइड मोदक है यमी ईवनिंग स्नैक

फ्राइड मोदक शाम के समय स्नैक्स के तौर पर भी खाए जा सकते हैं।

2 min read
Dec 17, 2017
fried modak

गणेश चतुर्थी पर भोग लगाने के लिए मोदक बनाए जाते हैं। हालांकि फ्राइड मोदक शाम के समय स्नैक्स के तौर पर भी खाए जा सकते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनते हैं और बच्चों को भी बहुत पसंद आते हैं। यहां पढ़ें फ्राइड मोदक बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

गर्मा गरम चीकू हलवा देगा सर्दी से राहत

गेहूं का आटा - 1 कप (150 ग्राम)
मैदा - 1/4 कप (25 ग्राम)
घी - 2 टेबल स्पून
नमक - 1 पिंच
स्टफिंग के लिए

गुड़ - 3/4 कप (150 ग्राम)
नारियल - 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
बादाम - 8-10
काजू - 8-10
इलायची - 6-7
घी - मोदक तलने के लिए

विधि -

मोदक बनाने के लिए आटे को बर्तन में निकालिये इसमें मैदा, नमक और घी डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिए, अब इसमें थोड़ा-थोडा़ पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए। आटे को २० मिनिट के लिये ढककर रख दीजिए, आटा सैट होकर तैयार हो जाएगा।

काजू और बादाम को छोटा-छोटा काट कर तैयार कर लीजिए और इलायची को छीलकर पाउडर बना लीजिए।

पैन गैस पर रख कर गरम कीजिए और १ छोटा चम्मच घी डालकर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दीजिए, धीमी और मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए २ मिनिट भून लीजिए। अब इसमें गुड़ डाल कर मिक्स कीजिए और गैस बंद कर दीजिए।

नारियल और गुड़ को मिलने तक मिक्स कीजिए फिर इसमें काट कर रखे काजू-बादाम और इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कीजिए। स्टफिंग बनकर के तैयार है इसे प्लेट में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए।

गूंथे हुए आटे को मसल लीजिए और फिर आटे से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ कर तैयार कर लीजिए। अब एक लोई उठाइये मसलते हुए गोल कीजिए और ढाई से ३ इंच के व्यास में बेल कर तैयार कर लीजिए। पूरी को हाथ में रखें और उसमें १ चम्मच स्टफिंग रख दीजिए और लोई को चारों ओर से प्लेट बनाते हुए मोदक का आकार देते हुए बंद कर दीजिए। इसी तरह सारे मोदक बनाकर तैयार कर लीजिए।

कडा़ही में घी डालकर गरम कीजिए। घी के मीडियम गरम होने पर मोदक डाल दीजिए, जितने मोदक एक बार में कडा़ही में आ जाएं डाल दीजिए। मोदक को पलट-पलट कर चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। मोदक तलकर तैयार हो जाने पर, इन्हें टिशु पेपर बिछी प्लेट में निकाल लीजिए और सारे मोदक इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

सर्दियों में लिजिए सूजी के पकौड़ों का मजा, जानिए कैसे बनते है पकौड़े

Also Read
View All