इंडियन रीजनल

वर्ल्ड फेमस हो रही है इंडियन खिचड़ी

खासकर रात के समय पर यह काफी हल्का रहता है और अच्छी नींद भी आती है।
2 min read
• •
Updated: 3 Nov 2017, 12:23 PM IST
Indian Khichdi
Indian Khichdi

खिचड़ी जल्दी पचने वाला भोजन है। खासकर रात के समय पर यह काफी हल्का रहता है और अच्छी नींद भी आती है। वहीं खिचड़ी में सब्जियां डाल कर उसकी न्यूट्रिशियन वैल्यू बढ़ा सकते हैं। यहां पढ़ें इंडियन खिचड़ी की रेसिपी -

सामग्री -

चावल - एक कटोरी
मूंग की दाल - आधा कटोरी
आलू - 2 ( छोटे टुकड़ो में कटे हुए )
शिमला मिर्च - 1 ( छोटे टुकड़ो में कटे हुए )
मटर - आधा कटोरी ( छिली हुई )
हरी मिर्च - 2 ( बारीक कटी हुई )
अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दू कस कर लें )
देशी घी - 1 या 2 ( बड़े चम्मच, आपकी इच्छा के अनुसार )
हींग - 1-2 पिंच
जीरा - आधा छोटा चम्मच
काली मिर्च - 4-6 (दरदरी कूट लीजिए)
लोंग - 4 (दरदरी कूट लीजिए)
हल्दी - 1/6 छोटी चम्मच
नमक - स्वादानुसार
हरा धनियां - एक टेबिल स्पून ( कटा हुआ )

विधि -

चावल ओर दाल को साफ करें, और अच्छी तरह धो कर, १ घंटे के लिए पानी में भिगो दें. सभी सब्जियां धो कर काट ली गईं हैं।

कुकर में घी डाल कर गरम करें। अब गरम घी में हींग और जीरा डाल दीजिए। जीरा ब्राउन होने के बाद, काली मिर्च, लोंग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक डाल दें। ३-४ बार चमचे से चलाएं, अब इस मसाले में सारी सब्जियां डाल दीजिए। सब्जियों को २-३ मिनिट चमचे से चला चला कर भूनिए।

अब दाल और चावल डाल दें। २-३ मिनट तक चमचे से चलाते हुए भूनें।

जिस कटोरी से आपने दाल चावल नापे हैं, उसी से नाप कर पांच गुना पानी डाल दीजिए। ( दाल चावल १ १/२ कटोरी है, तो पानी ७ १/२ कटोरी डाल दीजिए) साथ ही स्वादानुसार नमक भी डाल दीजिए। कुकर बन्द कर दीजिए। जैसे ही एक सीटी आये, तुरन्त गैस बन्द कर दीजिए। कुकर की सीटी चमचे की सहायता से ऊपर करके, कुकर का प्रेसर आधा निकाल दीजिए। ४ - ५ मिनिट बाद जब कुकर का प्रेशर खतम हो जाए, कुकर खोलिए। आपकी वेजिटेविल खिचड़ी तैयार हो चुकी है।

खिचड़ी को बड़े बाउल में निकाल लें। हरा धनियां ऊपर से डालकर सजाएं। गरमा गरम वेज खिचड़ी में मक्खन डाल कर परोसे और साथ में दही, अचार या हरे धनिये की चटनी भी रखें।