इंडियन रीजनल

ऐसे बनाएं मथुरा की प्रसिद्ध मक्का की महेरी

मक्का की महेरी राजस्थान और आगरा मथुरा क्षेत्र का परांपरिक व्यंजन है।

2 min read
Dec 11, 2017
Makka ki maheri

मक्का की महेरी राजस्थान और आगरा मथुरा क्षेत्र का परांपरिक व्यंजन है। इसे बाजरे की रोटी के साथ खाया जाता है। इसे छाछ और मक्के के आटे से बनाया जाता है और सर्दियों में ही इसे खाया जाता है। इसे मक्का की राबड़ी भी कहा जाता है। यह खाने में बहुत टेस्टी होती है। यहां पढ़ें मक्का की महेरी की रेसिपी -

सामग्री -

ये भी पढ़ें

कई सब्जियों के साथ बनाएं पौष्टिक सेवईयां

मठ्ठा - 1 लीटर
मक्का का आटा - ½ कप (60 ग्राम)
तेल - 2 छोटी चम्मच
हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
जीरा - ½ छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि -

मक्के के आटे को एक बर्तन में डाल दीजिए और इसमें मठ्ठा डाल कर इसे अच्छी तरह मिलाते हुए, गुठलियां खत्म होने तक घोल बना कर तैयार कर लीजिए।

घोल को पकने के लिये गैस पर रख दीजिए। महेरी को तेज आंच पर लगातार चलाते हुए पकाइए, इसमें उबाल आने पर गैस को धीमा कर दीजिए। धीमी और मीडियम आंच पर तब तक पकाएं जब तक की ये थोडी़ गाढी़ न हो जाए और हर २ मिनिट में महेरी को चलाते रहें।

महेरी को पकने में लगभग २५ - ३० मिनिट के करीब समय लग जाता है। महेरी के गाढा़ होने पर इसमें नमक डाल कर मिक्स कीजिए और गैस बंद कर दीजिए। महेरी को प्याले में निकाल लीजिए।

अब इसमें तड़का लगाएं, इसके लिए पैन में तेल डालकर गर्म कीजिए, तेल गरम होने पर इसमें जीरा और हींग डाल कर थोडा़ सा भून लें और तड़के को महेरी के ऊपर डालकर मिक्स कर दीजिए। ऊपर से हरा धनिया डाल कर सजाइए।

महेरी तैयार है। गरमा गरम महेरी को ऎसे ही खाया जा सकता है या फिर हरे धनिये की चटनी, मिर्च के अचार, दही या मठ्ठा के भी साथ भी परोस सकते हैं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।

ये भी पढ़ें

जब कुछ न आए समझ तो बनाएं कॉर्नफ्लेक्स भरवां खीरा

Also Read
View All