इंडियन रीजनल

पालक कॉर्न चीज सैंडविच करेगा खून की कमी पूरी

सर्दी के हिसाब से पालक शरीर में आयरन की पूर्ति करता है। ऐसे में जो बच्चे पालक नहीं खाते उन्हें यह दे सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 9:52 AM IST
Palak corn cheese sandwich
Palak corn cheese sandwich

सर्दी के हिसाब से पालक शरीर में आयरन की पूर्ति करता है। ऐसे में जो बच्चे पालक नहीं खाते उन्हें यह दे सकते हैं। चीज डलने से वे अच्छे से खाएंगे।

सामग्री-

एक बाउल कटा व धुला पालक
चीज
थोड़ा ऑलिव ऑयल
एक कटोरी उबला कॉर्न
आधी कटोरी कटी हुई प्याज
स्वाद के अनुसार नमक
ब्रेड
अजवाइन
लालमिर्च के बीज
२-३ लहसुन की कली

विधि-

एक पैन में एक चम्मच ऑलिव ऑयल लेकर इसमें कटा प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। अब कसा लहसुन डालकर कटा पालक मिलाकर तब तक पकाएं जब तक इसका पानी खत्म न हो जाए। फिर इसमें कॉर्न, मिर्च के बीज, आधी चम्मच अजवाइन व स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं। गैस बंद कर इसमें चीज़ कसकर डालें। अब दो ब्रेड के बीच पालक के मिश्रण को लगाकर फिलिंग करें। एक कटोरी में थोड़ा ऑलिव ऑयल लेकर उसमें आधी चम्मच हर्ब मिक्स कर इसे बे्रड के बाहरी दोनों तरफ लगाकर सैंडविच मेकर में रोस्ट करें। निकालकर गर्मागर्र्म खाएं।

मिश्री रोटी देगी ऊर्जा

किसी भी मौसम में खा सकते हैं। देसी घी का प्रयोग हड्डियां मजबूत करता है। केसर शरीर को गर्मी और इलायची डलने से ब्रेन रिलैक्स होता है व तनाव दूर।

सामग्री-

एक कटोरी मैदा
एक कटोरी पिसी हुई मिश्री यानी बूरा
आधी कटोरी देसी घी
आधी चम्मच २-३ केसर की कतरनें पानी में घिसी हुई
५-६ इलाइची का पाउडर
एक चौथाई कटोरी गुलाब की कुछ सूखी हुई पत्तियां
आधी कटोरी मिश्री
सिल्वर वर्क

विधि -

एक बाउल में मैदा, बूरा व घी डालकर मिक्स करें। इस मिश्रण को गूंथने में पानी का प्रयोग नहीं होना चाहिए। एक एल्युमीनियम प्लेट के उल्टी तरफ लोई को बेल लें या हाथ से बराबर फैला लें। इसपर अलग-अलग डिजाइन के कटर से विभिन्न पीस काट लें। अतिरिक्त मिश्रण को हटाकर अलग बाउल में निकाल लें। इन विभिन्न आकार में कटे टुकड़ों पर सिल्वर वर्क, पिसी इलायची, गुलाब की पत्तियां और केसर लगा दें। गैस पर बाटी कूकर रखकर इसमें इस प्लेट को रखकर ५-७ मिनट तक सेकें। फिर निकालकर ठंडा होने के बाद टुकड़ों को हटा लें। डेजर्ट के रूप में खाएं।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।