इंदौर

Indore Crime: ‘पापा, सुबह इंदौर आ जाओ, जरुरी बात करनी है’… पिता के पहुंचने से पहले बेटे की मौत

Youth Suspicious Death: रात में भाईयों से कहा था- पापा को कर्ज के बारे में सब बता दूंगा, सुबह बिस्तर पर अचेत मिला तो भाई अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।
2 min read
• •
Updated: 23 Nov 2026, 4:14 PM IST
Indore Youth Suspicious Death
24 year old youth suspicious death, मृतक हर्ष चौधरी की जीवित अवस्था की तस्वीर (Source-Patrika)

Indore Youth Suspicious Death: मध्यप्रदेश के इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक मूल रूप से शाजापुर जिले का रहने वाला था और इंदौर में अपने छोटे भाईयों के साथ रहता था। रविवार रात को युवक ने अपने पिता को फोन कर इंदौर बुलाया था और कहा था कि उसे कुछ जरुरी बात करनी है। पिता सोमवार को इंदौर पहुंच पाते इससे पहले ही बेटे की मौत हो गई। सुबह जब भाई उसे जगाने पहुंचे तो वो अचेत हालत में था।

कर्ज को लेकर था परेशान

मृतक युवक का नाम हर्ष चौधरी है। 24 वर्षीय हर्ष इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के साथ ही इसी फील्ड में काम भी कर रहा था। वो फिलहाल इंदौर के वंदना नगर में अपने छोटे और चचेरे भाई के साथ किराए के मकान में रह रहा था। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि हर्ष पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था, उस पर करीब 3 लाख रुपये का कर्ज हो गया था, जिसके कारण वह परेशान रहता था। बीती रात भी उसने हमसे कर्ज को लेकर बात की थी।

पिता को फोन कर इंदौर बुलाया था

चचेरे भाई ने बताया कि हर्ष ने रविवार रात को पिता को फोन कर इंदौर बुलाया था। उसने कहा था कि पापा सुबह इंदौर आ जाओ, आपसे जरुरी बात करनी है। रविवार रात को ही हर्ष ने हम लोगों को भी बताया था कि वो कर्ज के कारण परेशान है और पिता को सबकुछ सही-सही बता देगा। सुबह जब हम हर्ष को जगाने के लिए पहुंचे तो वो अचेत हालत में था, उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। अंदेशा जताया जा रहा है कि हर्ष ने जहरीला पदार्थ खाया है।

Updated on:
23 Nov 2026, 4:14 PM IST
Published on: