इंदौर

इंदौर में शूटिंग के 204 पदक दांव पर, देशभर से आए 600 निशानेबाज

indore- प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में

2 min read
Feb 24, 2026
600 shooters came to Indore for 204 shooting medals

Indore- इंदौर में 19वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग (खेल) चैंपियनशिप–2025 का 24 फरवरी को शुभारंभ हुआ। बीएसएफ के केंद्रीय आयुध एवं युद्ध कौशल विद्यालय (सीएसडब्लूटी) द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने किया। इंदौर की रेवती रेंज में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बीएसएफ एवं सीएसडब्ल्यूटी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिस्पर्धाएं पुलिस बलों के बीच स्वस्थ खेल भावना, अनुशासन, एकाग्रता एवं पेशेवर दक्षता को सुदृढ़ करती हैं। प्रतियोगिता में कुल 204 पदक दांव पर हैं जिनके लिए देशभर के 600 निशानेबाज कोशिश करेंगे।

उद्घाटन समारोह में बीएसएफ ब्रास बैंड द्वारा प्रस्तुत लयबद्ध संगीत के बीच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों एवं विभिन्न राज्य पुलिस टीमों द्वारा आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी, 1500 से अधिक बल एवं पुलिसकर्मी, उनके परिजन तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें

एमपी में टेट्रा पैक में फ्री दूध बांटेगी सरकार, राज्य के नए बजट में बड़ा प्रावधान

24 फरवरी से प्रारंभ हुई प्रतियोगिता 1 मार्च तक चलेगी। इसमें देशभर की सीएपीएफ, राज्य पुलिस एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 600 से अधिक पुरुष एवं महिला निशानेबाज भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के पर्यवेक्षण तथा भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के तकनीकी सहयोग से किया जा रहा है।

खेल हथियारों की कुल 17 स्पर्धाएं

चैंपियनशिप में खेल हथियारों की कुल 17 स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें प्रतिभागी कुल 204 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इसमें 68 स्वर्ण, 68 रजत एवं 68 कांस्य पदक शामिल हैं। यह आयोजन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए उभरती प्रतिभाओं की पहचान का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।

उद्घाटन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें वेदांश इंटरनेशनल स्कूल कैंपस 2 के बच्चों द्वारा नृत्य एवं बीएसएफ जवानों द्वारा भांगड़ा का प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने हथियारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें बीएसएफ के प्रशिक्षण कार्यों को प्रदर्शित किया गया।

ये भी पढ़ें

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी

Published on:
24 Feb 2026 08:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर