
mahu gangrape case accused beaten court
MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू में जंगल में घूमने गई कॉलेज छात्रा के साथ गैंगरेप के दोनों आरोपियों की महू कोर्ट परिसर में शनिवार को जमकर पिटाई हुई। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर वापस ला रही थी तभी परिसर में मौजूद वकीलों वकीलों का गुस्सा छात्रा से दरिंदगी करने वाले आरोपियों पर फूट पड़ा। किसी तरह पुलिस ने दोनों आरोपियों को वकीलों के बीच से निकाला और फिर अपने साथ थाने ले गई। इससे पहले कोर्ट ने दोनों आरोपियों की दो दिन की रिमांड पुलिस को दी है।
देखें वीडियो-
बेरछा के जंगल में कॉलेज छात्रा से गैंगरेप के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों पिंटू और सुभाष को पुलिस ने महू कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने दोनों आरोपियों की दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा लेकिन जैसे ही पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट रूम से बाहर लेकर निकली तो परिसर में ही वकीलों ने आरोपियों पर हमला कर दिया। कड़े पुलिस पहरे के बावजूद वकीलों ने आरोपियों पर थप्पड़ और मुक्कों की बरसात कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला और आरोपियों को बचाते हुए दौड़ते-दौड़ते वाहन तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें सुरक्षित रवाना किया गया। घटना के दौरान कोर्ट परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। वकीलों ने इस जघन्य वारदात को लेकर तीखा आक्रोश जताया और जंगल क्षेत्रों में बढ़ रही लूट व दुष्कर्म की घटनाओं पर नाराजगी व्यक्त की।
14 अप्रैल को इंदौर के एक निजी कॉलेज में पढऩे वाली छात्रा अपने मित्र के साथ बेरछा के जंगल में घूमने गई थी। लग्नसा मंदिर में दर्शन के बाद लौटते समय पहले से घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने छात्रा के दोस्त के साथ मारपीट कर उसे भगा दिया और छात्रा को जबरन जंगल में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जंगल क्षेत्र में ही संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए गिरफ्तार किया। पूछताछ में पूरे मामले का खुलासा हुआ।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पिछले डेढ़ साल से बेरछा के जंगलों में सक्रिय थे और घूमने आने वाले कपल्स को निशाना बनाते थे। आरोपियों ने पूछताछ में 4-5 लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस को आशंका है कि गैंगरेप के अन्य मामलों में भी उनकी संलिप्तता हो सकती है, जिसे लेकर जांच जारी है।
एएसपी इंदौर ग्रामीण रुपेश द्विवेदी के अनुसार, न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों से वारदात के तरीकों, शिकार चुनने की प्रक्रिया और अन्य संभावित अपराधों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
Published on:
18 Apr 2026 08:12 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
