इंदौर

इंदौर में बैंक अकाउंट डिटेल निकाली तो फटी रह गईं शख्स की आंखें, अनजान खातों में ट्रांसफर हो गए 65 हजार

Online Fraud : बैंक खाते की डिटेल निकलाने पर शख्स को पता चला कि, उसके अकाउंट से 65,504 रुपए गायब हो गए हैं। ये रकम यूपीआई के जरिए अनजान बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है। वहीं, अन्य मामले में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से ठगी हुई है।
2 min read
Online Fraud
Online Fraud (शख्स के खाते से 65,504 रुपए गायब Photo Source- Patrika)

Indore News : एक तरफ तो मध्य प्रदेश में सरकार की पहल के बाद युद्ध स्तर पर साइबर जागरुकता और सतर्कता अभियान चलाए जा रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ साइबर जालसाज हर रोज लोगों को अलग अलग ढंग से ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसी ही एक ठगी का हैरान कर देने वाला मामला सूबे के आर्थिक नगर इंदौर से सामने आया है। ऑनलाइन फ्रॉड का ये मामला शहर के गांधी नगर थाना इलाके से सामने आया है। इसमें खाताधारक को उसके साथ फ्रॉड होने की जानकारी तब लगी, जब उन्होंने अपने बैंक से अपने खाते की डिटेल निकाली।

बैंक डिटेल्स निकालने पर पीड़ित को पता चला कि, 15 दिन पहले उनके खाते से दो अनजान बैंक खातों में 65 हजार रूपए से अदिक राशि ट्रांसफर हो चुकी है। धोखाधड़ी का शिकार हुए सख्स मे पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इधर, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ ऑनलाइन फ्रॉड का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।

जालसाज की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जांच में जुटी पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित द्वारा बताया गया है कि, उन्होंने 15 जून को जब खाते की जानकारी बैंक से निकाली तो पता चला कि, उनके खाते से दो लोगों ने यूपीआई के जरिए 65,504 रुपए निकाल लिए हैं। बैंक से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

साइबर जागरूकता को लेकर मैराथन

इधर, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन को जागरूक करने के लिए एमपी पुलिस द्वारा संचालित 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान के अंतर्गत इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के नर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, रविवार सुबह 5.30 बजे नेहरू स्टेडियम से साइबर जागरूकता मैराथन का आयोजन किया गया है। आयोजन नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर, जीपीओ, नवलखा चौराहा, भंवरकुआं से होते हुए दोबारा नेहरू स्टेडियम पर समाप्त हुआ। मैराथन के जरिए नागरिकों को साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है।

जॉब दिलाने के नाम पर ठगी

वहीं, दूसरी तरफ शहर के ही एमआइजी थाना क्षेत्र में जॉब दिलाने के नाम पर एक युवक से ऑनलाइन ठगी की एक अन्य वारदात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि, उनके पास अनजान नंबर से कॉल आया। सामने युवती थी, जिसने बात करने के दौरान बताया कि, आपका नाम जॉब के लिए चुना गया है। डाटा एंट्री की नौकरी के लिए आपका इंटरव्यू जल्द होगा। इसके लिए आपको 1800 रुपए ऑनलाइन जमा करने होंगे। इसमें से शुल्क के नाम पर 50 रुपए काटे जाएंगे और बाद में शेष राशि रिटर्न कर दी जाएगी।

ऐसे ही अन्य नंबर से भी कॉल आया और ठग ने इंटरव्यू में चयनित होने पर विभिन्न चार्ज की मांग की। ये राशि प्रक्रिया के बाद लौटाने का वादा किया। इस तरह ठगों ने पीड़ितत से टुकड़ों में हजारों रुपए ऐंठ लिए। इस मामले में भी जानकारी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Updated on:
05 Jul 2026 11:46 am
Published on:
05 Jul 2026 11:46 am