5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Weather Alert : एमपी में मानसून पूरी तरह एक्टिव, आज कई जिलों में अति भारी बारिश

MP Weather Alert : मौसम विभाग ने एमपी के आधे से ज्यादा इलाके में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिले ज्यादा प्रभावित होने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
MP Weather Alert

MP Weather Alert (आज कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश Photo Source- Patrika)

Heavy Rainfall : मध्य प्रदेश में अब मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। ऐसे में लगातार जारी बारिश ने प्रदेश के अधिकतर इलाकों में जनजीवन तक प्रभावित कर दिया है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के आधे से ज्यादा इलाके के लिए भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें मुख्य रूप से इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिले खासा प्रभावित होने की संभावना है। मौजूदा समय के हालातों पर गौर करें तो प्रदेश के कई नदी और नाले उफान पर हैं। जिससे कई मार्ग बंद हैं। कई इलाकों का एक-दूसरे से संपर्क भी टूट गया है।

इन जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, सूबे के रतलाम, धार, बड़वानी, शाजापुर, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, बालाघाट और डिंडौरी जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, रायसेन, छिंदवाड़ा, सिवनी, अनूपपुर, कटनी, पन्ना, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कई क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में 4 से 8 इंच तक बारिश रिकॉर्ड होने की संभावना है।

इन जिलों में भी बारिश के आसार

वहीं, बात करें सूबे के ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, भोपाल, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी की तो यहां हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

20 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर, तापमान भी गिरा

वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के बैतूल, धार, इंदौर, खरगोन, पचमढ़ी, उज्जैन, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, हरदा, सीहोर, पन्ना, बड़वानी, देवास और रतलाम समेत 20 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज हुई। लगातार बारिश से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। धार प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बैतूल में 26 डिग्री, मलाजखंड में 26.5 डिग्री, खंडवा में 28.1 डिग्री और सिवनी में 29.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं बड़े शहरों में इंदौर 26.2 डिग्री, भोपाल 30.8 डिग्री, उज्जैन 31.8 डिग्री, जबलपुर 33.8 डिग्री और ग्वालियर 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।