इंदौर

एमपी में 72 किमी.की बनेगी 2-लेन सड़क, बीच में होंगे 2 अंडरपास, 41 पुल

MP News: नर्मदापुरम से टिमरनी के बीच 72.18 किमी 2-लेन मार्ग भी बनाया जाएगा। यह भी हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर ही बनेगा।
1 minute read
Sep 03, 2025
(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

MP News: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन तक 48.10 किमी लंबा नया ग्रीन फील्ड 4-लेन मार्ग बनेगा। सरकार ने वर्ष 2024 में इसे स्वीकृति दी थी। तब यह पीपीपी मॉडल पर बनाया जाना था। अब हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर बनेगा। इसकी पुरानी स्वीकृति निरस्त कर दी है।

अब सरकार इसके निर्माण पर आने वाले 2 हजार 935 करोड़ 15 लाख रुपए में से 40 फीसद खर्च वहन करेगी। बाकी का खर्च निजी कंपनी को खर्च करना होगा। इस मॉडल में सरकार तय करेगी कि उक्त मार्ग पर टोल वसूलना है या नहीं।

नर्मदापुरम-टिमरनी 2-लेन

वहीं नर्मदापुरम से टिमरनी के बीच 72.18 किमी 2-लेन मार्ग भी बनाया जाएगा। यह भी हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर ही बनेगा। वहीं सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन के हरिफाटक चौराहे से नीलकंठ तक नया 4-लेन ओवर ब्रिज को मंजूरी दी है। 980 मीटर लंबे इस ब्रिज को 371.11 करोड़ रुपए से तैयार किया जाएगा। कैबिनेट बैठक में इन तीनों निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा भी कई कार्यों पर मंथन हुआ।

इसके निर्माण व जमीन अधिग्रहण के बदले दी जाने वाली राशि को मिलाकर कुल 972 करोड़ 16 लाख रुपए खर्च होंगे। इसमें 2 अंडरपास, 4 बड़े पुल, 37 मध्यम पुल, 14 बड़े जंक्शन और 52 अन्य मध्यम निर्माण होंगे। इससे क्षेत्रीय लोगों की आवाजाही सुलभ और बेहद आसान हो जाएगी।

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन मार्ग

यह इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड (एक्सेस कंट्रोल) के नाम से बनेगा, जो 48.10 किमी लंबा होगा। इसमें 4 लेन होंगे। यह पेव्हड शोल्डर एवं दोनों ओर दो लेन सर्विस रोड वाला होगा। जमीन अधिग्रहण के बदले दी जाने वाली राशि व निर्माण राशि को मिलाकर इसकी लागत 2 हजार 935 करोड़ 15 लाख रुपए आएगी। इसमें 34 अंडरपास, 02 फ्लाईओवर, 1 आरओबी, 7 मध्यम पुल व 2 बड़े जंक्शन का निर्माण होगा।

Updated on:
03 Sept 2025 10:32 am
Published on:
03 Sept 2025 10:32 am