इंदौर

Indore Crime: रेड पड़ते ही बाथरूम में छिपी महिला, किराये के मकान में पकड़ाया देह व्यापार

Police Raid: भाई-बहन मिलकर ढूंढते थे ग्राहक, किराए के कमरे में कराते थे अनैतिक गतिविधियां, बाहर से आती थीं लड़कियां, पांच गिरफ्तार।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 8:02 PM IST
indore news
police action illegal activity racket ashok nagar, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Indore Police Raid: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर पुलिस ने देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने किराए के मकान में संचालित हो रहे देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों भाई-बहन व तीन ग्राहक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि भाई-बहन किराए के मकान में अनैतिक गतिविधियां चला रहे थे और खुद ग्राहक ढूंढकर उनके लिए कमरे में लड़कियों को बुलवाते थे। पुलिस ने जब छापा मारा तो मकान से महिला-पुरुषों को संदिग्ध परिस्थितियों में मिले।

मकान हो रहा था अनैतिक कारोबार

पुलिस के मुताबिक, एरोड्रम थाने में पदस्थ उपनिरीक्षक रूपाली श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रही थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक नगर के एक मकान में किराए के मकान में देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। सूचना में बताया गया था कि मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाया जाता है और ग्राहकों को भी लाया जाता है। पुलिस ने सूचना की पुष्टि की और फिर मकान पर छापा मारा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी (Soure-Patrika)

महिला-पुरुषों सहित 5 हिरासत में

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के बाहर एक महिला खड़ी थी जो पुलिस को देखकर घर के अंदर भाग गई। पुलिस टीम मकान के अंदर पहुंची तो वहां बाहर के कमरे में दो पुरुष और एक महिला मिली। वहीं अंदर के कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस को देखकर एक महिला घर के बाथरूम में छिप गई थी पुलिस ने उसे भी बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से महिला-पुरुष सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

भाई के साथ मिलकर चला रही थी कारोबार

पुलिस पकड़ी गए महिला-पुरुषों को पुलिस थाने लेकर आई और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि 40 वर्षीय काजल सिसोदिया अपने भाई महेंद्र भाट के साथ मिलकर कथित तौर पर यह गतिविधि संचालित कर रही थी। पुलिस के अनुसार, दोनों बाहर से युवतियों को बुलाकर किराए के मकान में आसपास के परिचित लोगों को ग्राहक के रूप में बुलाते थे। पुलिस ने एक महिला उसके भाई महेंद्र भाट और ग्राहक के रूप में मौजूद अनिकेत चौहान, मनीष तिवारी और विजय खराटे को हिरासत में लिया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 809/2026 दर्ज किया है। इनके खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और 6 तथा बीएनएस की धारा 238(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Updated on:
19 Nov 2026, 8:02 PM IST
Published on: