इंदौर

12.20 बजे था टेकऑफ- अब रात 9.30 बजे जाएगी एयर-इंडिया की फ्लाइट, बार- बार समय बदलने पर भड़के यात्री

Air India - एमपी के इंदौर में एयर-इंडिया की एक फ्लाइट कई घंटों लेट हो गई। इसका 12.20 बजे का टेकऑफ का समय कई बार बढ़ाया गया।
less than 1 minute read
May 04, 2025
Air India
एयर इंडिया

Air India - एमपी के इंदौर में एयर-इंडिया की एक फ्लाइट कई घंटों लेट हो गई। इसका 12.20 बजे का टेकऑफ का समय कई बार बढ़ाया गया। एयर-इंडिया के अधिकारी कह रहे हैं कि यह फ्लाइट अब रात 9.30 बजे जाएगी। इससे यात्री भड़क उठे और एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया। यात्रियों ने इस बात पर आपत्ति जताई कि हमें बार बार अलग अलग समय बताया जा रहा है। फ्लाइट के करीब 180 यात्रियों के टिकट बुक हैं। इधर कंपनी अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण यह दिक्कत आई है।

एयर इंडिया की इंदौर से गोवा जाने वाली फ्लाइट का समय दोपहर 12.20 बजे निर्धारित था। रविवार को यह फ्लाइट अभी तक रवाना नहीं हो सकी है। अब इसके देर रात जाने की बात कही जा रही है लेकिन यात्री हंगामा कर रहे हैं। उनका कहना है कि सुबह से लेकर अब तक कंपनी ने तीन बार उड़ान का समय बदल चुकी है। हम काफी परेशान हो चुके हैं।

फ्लाइट को रिशेड्यूल कर रात 9.30 बजे उड़ान भरने की बात कही

यात्रियों का कहना है कि उन्हें फ्लाइट में बैठा दिया गया था लेकिन दो घंटे तक विमान उड़ान नहीं भर सका तब बाहर निकाल दिया गया। यात्रियों को बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट रवाना नहीं हो पा रही है। फ्लाइट का समय 4.30 बजे किया गया लेकिन तब भी उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद फ्लाइट को रिशेड्यूल कर रात 9.30 बजे उड़ान भरने की बात कही गई है।

Published on:
04 May 2025 08:56 pm