इंदौर

Indore News: होटल के कमरे में ब्यूटीशियन की संदिग्ध मौत, कुछ देर पहले बिजनेसमैन के साथ आई थी

Beauty Therapist Death: बिजनेसमैन ने होटल स्टाफ को तबीयत खराब होने की सूचना और फिर अस्पताल लेकर पहुंचा, अस्पताल में ब्यूटीशियन को मृत घोषित किए जाने के बाद छोड़कर भागा बिजनेसमैन।
2 min read
Sep 10, 2026
Indore Beauty Therapist Death
beauty therapist death hotel room, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Gemini)

Indore Beauty Therapist Death: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक ब्यूटीशियन की होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। ब्यूटीशियन एक बिजनेसमैन के साथ होटल में पहुंची थी और कुछ देर बाद ही बिजनेसमैन ने होटल के स्टाफ को बताया कि उसकी महिला दोस्त की तबीयत बिगड़ गई है। ब्यूटीशियन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बिजनेसमैन अस्पताल से गायब हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला कायम कर जांच शुरू की।

होटल के कमरे में संदिग्ध मौत

इंदौर शहर के तिलक नगर स्थित एलएक्स होटल में 32 वर्षीय महिला ब्यूटीशियन पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ पहुंची थी। दोनों ने एक कमरा किराये पर लिया था, बताया गया है कि कुछ देर बाद ही कारोबारी ने होटल के स्टाफ को सूचना दी कि महिला मित्र की तबीयत खराब हो गई है। होटल का स्टाफ कमरे में पहुंचा तो ब्यूटीशियन के मुंह से झाग निकल रहा था। गंभीर हालत में उसे कारोबारी दीपक खंडेलवाल व होटल का स्टाफ अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कारोबारी दीपक खंडेलवाल अस्पताल से फरार हो गया।

दो बेटियों की मां थी ब्यूटीशियन

पुलिस ने घटना की सूचना ब्यूटीशियन के परिजन को दी जिसके बाद उसके पिता अस्पताल पहुंचे। पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी अपने पति से अलग रहती थी और उसकी दो बेटियां हैं जिनकी उम्र 8 और 14 साल है। वो एक पार्लर में काम करती थी और वहीं पर उसकी दीपक खंडेलवाल से पहचान हुई थी। पिता ने पुलिस को बताया है कि बेटी पार्लर जाने का कहकर घर से निकली थी। पुलिस के मुताबिक दोपहर को दोनों होटल पहुंचे थे और शाम को दीपक ने होटल स्टाफ को तबीयत बिगड़ने की सूचना दी। संदिग्ध परिस्थितियों में ब्यूटीशियन की मौत होने के कारण पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा, फिलहाल सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर लिए हैं।

Updated on:
10 Sept 2026 06:31 pm
Published on:
10 Sept 2026 06:28 pm