इंदौर

भाजपा नेता के भाई की मौत, रात को सोया, फिर नहीं उठा…

MP News : इंदौर में रहने वाले 38 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी व भाजपा नेता के भाई के दिल ने दगा दे दिया। वह रात को भोजन कर सोये पर सुबह का सूरज न देख सके। परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Mar 2025, 10:49 AM IST
BJP leader brother died in indore
BJP leader brother died in indore

MP News : मध्यप्रदेश के इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के विजयनगर क्षेत्र में नेत्र रोग विशेषज्ञ की ह्दयाघात से मौत के अगले दिन स्कीम-78 निवासी 38 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी व भाजपा(BJP) नेता के भाई के दिल ने दगा दे दिया। वह रात को भोजन कर सोये पर सुबह का सूरज न देख सके। परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मौत की पुष्टि कर दी। कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई जा रही है।

भाजपा नेता ने कहा- भैया रात को भोजन कर सोये थे…

स्कीम-78 स्लाइस-4 में रहनेवाले सुमित (38) पिता टी.एन. शुक्ला की मंगलवार सुबह मौत हो गई। छोटे भाई भाजपा नेता अमित शुक्ला ने बताया कि, भैया सोमवार रात को परिवार के संग भोजन कर सोये थे। देर रात तेज खर्राटे ले रहे थे, इस पर भाभी ने उन्हें करवट लेकर सोने को कहा। तड़के करीब 4.30 बजे देखा तो उनके शरीर में हरकत नहीं थी। इस पर परिजन उन्हें तुरंत पास ही लाइफ केयर हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जवाब दे दिया।

तंदुरुस्त थे, कोई बीमारी नहीं

परिजन ने बताया कि सुमित पूरी तरह से स्वस्थ थे। कोई बीमारी नहीं थी। हार्ट संबंधी दिक्कत भी पहले नहीं हुई। सुमित अपने पिता के साथ देवास नाका पर ट्रांसपोर्ट का कामकाज देखते थे। उनके दो बेटे ऋषभ व अथर्व हैं। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे मेघदूत मुक्तिधाम विजयनगर जाएगी।

Updated on:
5 Mar 2025, 10:49 AM IST
Published on: