26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘तू कूद जा, मैं भी कूद जाऊंगा…’, प्रेमिका कूदी तो भाग निकला प्रेमी

लड़की के साथ छलांग लगाने की कसम खाकर उसे खुदकुशी के लिए उकसाया। बॉयफ्रेंड ने कहा- "तू कूद जा, मैं भी कूद जाऊंगा।" बस, इतना सुनते ही छात्रा ने दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 5 Mar 2025, 9:42 AM IST

gwalior suicide case

gwalior suicide case

Gwalior Suicide Case : ग्वालियर 16 साल की लड़की के किले से कूदकर सुसाइड की वजह का खुलासा हो गया है। युवती के मौत का जिम्मेदार उसका दोस्त है। 17 साल का लड़का घटना के दिन युवती के साथ सुसाइड करने का वादा कर किले पर गया था। युवती के छलांग लगाने के बाद उसका दोस्त वहां से भाग गया। लड़की की लाश छिंगे शाह की दरगाह के पीछे किले की तलहटी में मिली थी।

ये भी पढें - ग्वालियर में भीषण विस्फोट, पूरी बिल्डिंग में मचा हड़कंप, ढह गए खिड़की-दरवाजे

खुदकुशी के लिए उकसाया

पड़ाव थाना टीआई आलोक सिंह परिहार ने बताया, लड़का निवासी मोतीझील युवती के घर के पास ही रहता है। इसलिए दोनों में दोस्ती थी। युवक ने युवती से शादी का वादा किया था। लेकिन कुछ दिन पहले लड़के के परिजन ने उसकी सगाई कहीं और कर दी। बॉयफ्रेंड ने इस बात को युवती से छिपा लिया था। उसकी सगाई का पता चला तो लड़की से उसका विवाद हुआ था। घटना के दिन लड़की ने प्रेमी को बताया था कि किले पर सुसाइड करने जा रही है। ये बात सुनके बॉयफ्रेंड भी वहां पहुंच गया। उसने भी लड़की के साथ छलांग लगाने की कसम खाकर उसे खुदकुशी के लिए उकसाया। बॉयफ्रेंड ने कहा- "तू कूद जा, मैं भी कूद जाऊंगा।" बस, इतना सुनते ही छात्रा ने दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

लड़की ने छलांग लगा दी। उसके बाद बॉयफ्रेंड ने युवती के मां को फोन कर कहा उनकी बेटी सुसाइड करने जा रही है उसे बचा लो। फिर वहां से भाग गया। युवती के सुसाइड केस की जांच पूरी होते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है।