इंदौर

MP में महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर BJP में तगड़ी रस्साकशी, अपने उम्मीदवार फिट करने में लगे सांसद-विधायक

MP News: मध्य प्रदेश में यहां भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष को लेकर राज्यसभा सांसद-विधायक आमने-सामने है। दोनों ने अपनी-अपनी समर्थकों को बनाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
2 min read
May 13, 2026
BJP Mahila Morcha president appointment tussle between Rajya Sabha MP and MLA MP News
Indore BJP Mahila Morcha president appointment tussle (फोटो- Patrika.com)

BJP Mahila Morcha president: भाजपा की दो नेत्रियों के बीच खींचतान दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब इंदौर में महिला मोर्चा अध्यक्ष को लेकर राज्यसभा सांसद-विधायक आमने-सामने है। दोनों ने अपनी-अपनी समर्थकों को बनाने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है जिससे विवाद की स्थिति बन गई है। मजेदार बात ये है कि विवाद की देखते हुए संगठन अन्य विधानसभा की दावेदारों के नाम पर विचार कर रहा है ताकि उसे झंझट से मुक्ति मिल जाए। (MP News)

राज्यसभा सांसद और विधायक के बीच तकरार

ये रार विधानसभा चुनाव के पहले से राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार (Kavita Patidar) और विधायक उषा ठाकुर (Usha Thakur) के बीच ठनी हुई रही है जो थमना तो दूर लगातार बढ़ती जा रही है। विधायक ठाकुर अपनी विधानसभा में किसी का हस्तक्षेप पसंद नहीं करती है, जबकि पाटीदार का गृह क्षेत्र है तो वह अपना प्रभाव बरकरार रखना चाहती है। ठाकुर की नाराजगी की एक वजह ये भी है कि विधानसभा चुनाव में बगावत करने वालों को सांसद पाटीदार का अप्रत्यक्ष संरक्षण था। इसी वजह से बाद में उन पर कोई कार्रवाई भी नहीं हुई जिससे वे खासी नाराज हैं।

अब वे किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं चाहती हैं, लेकिन पाटीदार चाहती है कि उनसे जुड़े नेताओं की संगठन में जिम्मेकरी मिले। इसके चलते उन्होंने महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के लिए माया पटेल (गुर्जर) का नाम आगे बढ़ाया है तो ठाकुर यहां से मानपुर की सीमा पटेल को बनाना चहती है। दोनों ही अपनी अपनी समर्थक को लेकर अड़ी हुई है जिसे देखते हुए संगठन सकते में है। वह चाहता है कि बिना विवाद के नियुक्तियां हो जाएं। पर्दे के पीछे की कहानी ये है कि अन्य विधानसभाओं की दावेदारों को मौका देने पर विचार ही यहा है।

बनाया जाएगा संतुलन

भाजपा में युवा, महिला, पिछड़ा, अजा, अजजा और किसान मोर्चा है। जिला भाजपा में सभी मोचों को महत्वपूर्ण जाता है। इंदौर ग्रामीण इकाई में साढ़े तीन विधानसभा है, क्योंकि राऊ का आधा हिस्सा शहर में आता है। संगठन सभी विधानसभाओं को अराबरी से नेतृत्व देने के मूड में है। अजजा मोर्चा तो स्वभाविक तौर पर महू को जाएगा, क्योंकि आदिवासियों की सबसे अधिक संख्या यहीं पर है। देपालपुर से कित्ता अध्यक्ष श्रवण चावड़ा खुद आते हैं तो यहां एक मोर्चे से भी काम चल सकता है। इसलिए सांवेर और महू को ज्यादा पद दिए जा सकते हैं।

पहले भी हो चुकी है तनातनी कुछ समय

पहले महू गांव में विधायक उषा ठाकुर ने विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमि पूजन का आयोजन रखा था जिसमे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर शामिल हुई थी। कार्यक्रम के शिलालेख में राज्यसभा सांसद पाटीदार का नाम नहीं था जिस पर वह नाराज हुई। उन्होंने सत्ता और संगठन से नाराजगी भी जाहिर कर मामले को लेकर उनका अपमान बताया था।

ये हैं महिला मोर्चा की दावेदार

जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से अधिक दावेदार हैं। देपालपुर से मौजूदा महामंत्री हेमलता डांगर बनना चाहती है तो यहीं की पूजा मंडोवरा भी दावेदार है जो वर्तमान में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयोजक हैं। उनके अलावा राऊ से किराण सूर्यवंशी और शारदा कुशवाह, सांवेर से पूजा यादव भी दावेदार हैं। सूर्यवंशी वर्तमान में अध्यक्ष है जो फिर से बनने की इच्छुक हैं। (MP News)

Updated on:
13 May 2026 04:34 pm
Published on:
13 May 2026 04:34 pm