इंदौर

भाजपा में अब नहीं चलेगी विधायकों की मनमर्जी, एमपी में काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों की होगी छुट्टी

MP Politics: भाजपा में संगठनात्मक कसावट शुरू, काम न करने वाले पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को चेतावनी के बाद हटाया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 1:42 PM IST
भाजपा पार्टी का झंडा (Photo Source - Patrika)
भाजपा पार्टी का झंडा (Photo Source - Patrika)

Indore news: भाजपा में संगठनात्मक ढांचे में कसावट का दौर शुरू हो गया है। अब उन पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की खैर नहीं जो विधायकों व अन्य नेताओं के रहमोकरम पर बनकर आए और काम नहीं कर रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ने साफ कर दिया कि पहले उन्हें समझाओ और नहीं मानें तो छुट्टी कर काम करने वालों को मौका दिया जाए। बताते हैं कि इंदौर में भी ऐसे कई जिम्मेदार हैं जिनकी रवानगी हो सकती है। समय-समय पर भाजपा अपने संगठन को चुस्त और दुरुस्त करने के लिए कड़े फैसले करती है। ऐसा ही कुछ अब जिला और मंडल स्तर पर होने वाला है। ये बात भोपाल में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी विह्रश्वलव देव, अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने ली प्रदेश पदाधिकारी, संभागीय प्रभारी, जिला प्रभारी और अध्यक्षों की बैठक में स्पष्ट हो गई।

हर महीने करें दौरा

सांसद व विधायकों की अनुशासन के पद लेने के बाद कुछ जिम्मेदार काम नहीं करते हैं ये शिकायत लगातार प्रदेश संगठन को मिल रही थी। इसको लेकर शिव प्रकाश ने साफ कर दिया कि संभागीय व जिला प्रभारियों को हर माह दौरा करना चाहिए। जिला इकाई के पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष काम नहीं कर रहे हैं तो उन्हें पहले समझाएं। जिला अध्यक्ष अकेले नहीं प्रभारी को भी साथ में लेकर जाएं। इसके बावजूद भी वे नहीं मानते हैं तो उनसे जिम्मेदारी लेकर काम करने वालों को सौंपी जाए। ये जरूर है कि प्रभारी पहले उसकी रिपोर्ट प्रदेश को दे दे। वे बोले कि संगठन का ढांचा ठीक नहीं होगा तो नीचे तक काम कैसे खड़ा होगा। उन्होंने बैठक के क्रम को भी बदल दिया। अब प्रदेश, फिर जिला और बाद में मंडल की बैठक करने के निर्देश दिए। अब तक ठीक इसका उल्टा होता था।

पदाधिकारी हैं विधायक के पॉकेट का माल

भाजपा के संगठन में विधायकों का खासा दबदबा है। पहले संगठन आधारित सत्ता चलती थी, लेकिन अब उल्टी गंगा बह रही है। विधायक की पसंद से ही सत्ता व संगठन में पद दिए जाते हैं। पद लेने के बाद कई जिम्मेदार काम नहीं करते हैं उन्हें मालूम है कि उनके आका मजबूत हैं और कोई उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएगा। अब ऐसे पदाधिकारियों की रवानगी होगी। हटाए जाने की बात संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भी स्पष्ट तौर से कही।

चलेगा सेवा दूत अभियान

25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती हर साल भाजपा धूमधाम से मनाती है। इस वर्ष एक दिसंबर से सेवा दूत अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए हर विधानसभा में 25 दिन के लिए विस्तारक निकलेंगे जो अपना घर छोड़कर संगठन का काम करेंगे। एक जिले से दूसरे जिले के कार्यकर्ताओं को भेजा जाएगा। विस्तारक चार चार दिन हर मंडल में देगा जो वार्ड और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से संपर्क करेगा। इस काम में एक स्थानीय कार्यकर्ता भी पूरे समय उनके साथ रहेगा। मोदी व मोहन सरकार के कामों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 26-27 नवंबर को विस्तारकों का प्रशिक्षण वर्ग भी रखा गया है।

नियुक्तियों को लेकर संगठन सख्त

बैठक में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने सभी जिला अध्यक्ष व प्रभारियों को साफ कर दिया कि वे जल्द से जल्द बची हुई नियुक्तियां कर दें। उन्होंने साफ कहा कि आज जो समस्या आ रही है वह कल भी होगी, आठ दिन बाद और आठ माह बाद भी रहेगी। ऐसा है तो आज फेस क्यों न करें। संभागीय बैठक में भी समीक्षा की गई और दो तीन दिन घोषणाएं करने के निर्देश दिए गए।

Updated on:
19 Nov 2026, 1:42 PM IST
Published on: