इंदौर

हेरिटेज ट्रेन के सफर पर ब्रेक, अब सावन तक करना होगा इंतजार

MP News : गर्मी के आगाज के साथ ही रेलवे ने हेरिटेज ट्रेन के संचालन पर अस्थाई तौर पर ब्रेक लगा दिया है। पश्चिम मंडल रेलवे ने 16 मार्च से हेरिटेज ट्रेन का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है।
less than 1 minute read
Mar 15, 2025
Heritage Train indore

MP News : मध्यप्रदेश के एकमात्र हेरिटेज ट्रेक पर पातालपानी(Patalpani) से चलने वाली हेरिटेज ट्रेन के सफर के लिए अब सैलानियों को करीब 4 माह का इंतजार करना होगा। गर्मी के आगाज के साथ ही रेलवे ने हेरिटेज ट्रेन(Heritage Train) के संचालन पर अस्थाई तौर पर ब्रेक लगा दिया है। पश्चिम मंडल रेलवे ने 16 मार्च से हेरिटेज ट्रेन का संचालन बंद करने का निर्णय लिया है।

फिलहाल सैलानियों को सप्ताह में केवल रविवार के दिन इसका लाभ मिल रहा था। इसका सफर पातालपानी(Patalpani) रेलवे स्टेशन से पातालपानी टूरिस्ट स्पॉट होकर कालाकुंड रेलवे स्टेशन तक था। इसमें यात्रियों को हरियाली से आच्छादित वन्य क्षेत्र के साथ ही पुल-पुलियाओं और सुरंग के रोमांचक नजारों का लाभ मिलता था। बारिश के मौसम में इस टे्रन में सफर करने के लिए सैलानियों को टिकट के लिए वेटिंग तक करना पड़ा था। मानसून की विदाई के बाद सैलानियों की संख्या में भी कमी देखने को मिल रही थी, गर्मियों में यह संख्या और भी कम होने के अनुमान के चलते ट्रेन का सफर रोका जा रहा है।

27 जुलाई से हुई थी शुरुआत

बीते साल 27 जुलाई से रेलवे ने हेरिटेज ट्रेन(Heritage Train) का संचालन शुरु किया था। इसके सफर के लिए यात्रियों को आनलाइन टिकट बुकिंग कराना होती थी। पातालपानी से कालाकुंड तक के हेरिटेज सफर के लिए सैलानियों में भी खासा उत्साह था। शुरुआत में सप्ताह में दो दिन शनिवार और रविवार को ट्रेन का संचालन होता था। सैलानियों की संख्या में बढोत्तरी होने के बाद रेलवे ने शुक्रवार को भी ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया था।

Updated on:
15 Mar 2025 10:26 am
Published on:
15 Mar 2025 10:26 am