इंदौर

बहन ने अर्थी पर राखी बांधकर दी भाई को अंतिम विदाई, हर आंख से छलक पड़े आंसू

छोटी बहन के लिए राखी का गिफ्ट खरीदने निकला था भाई, सड़क हादसे में मौत...  
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2022, 6:44 PM IST
ind.jpg

इंदौर. रक्षाबंधन पर छोटी बहन के लिए गिफ्ट लेने के लिए घर से निकले भाई की मौत की खबर जब घर पहुंची तो घरवालों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गिफ्ट लेकर आने वाले भाई की राह देख रही बहन की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं और उसने राखी से ठीक पहले भाई की अर्थी पर राखी बांधकर उसे अंतिम विदाई दी। मामला इंदौर के तेजाजी नगर इलाके का है जहां बाइक सवार युवक को टैंकर ने कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बहन के लिए राखी का गिफ्ट लेने निकला था
इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में मंगलवार को एक टैंकर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान विशाल तिवारी के तौर पर हुई है जो कि सड़क निर्माण कंपनी में काम करता था। विशाल के परिजन ने बताया कि विशाल अपनी छोटी बहन के लिए राखी का गिफ्ट लेने के लिए बाइक से घर से निकला था। जिसे चोखी ढाणी से आगे अंबिका ट्रांसपोर्ट के टैंकर ने टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद टैंकर चालक फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

अर्थी को राखी बांधकर दी भाई को अंतिम विदाई
बताया जा रहा है कि विशाल के पिता छोटा मोटा काम करते हैं और उसकी छोटी बहन वैशाली 10वीं क्लास में पढ़ती है। विशाल की मौत का परिजन को गहरा सदमा लगा है वो घर का खर्च चलाने और छोटी बहन की पढ़ाई में परिवार की मदद करता था। उसने पढ़ाई भी छोड़ दी थी, जब मंगलवार दोपहर को घरवालों को विशाल की मौत की खबर मिली तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता के साथ ही छोटी बहन की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। जब घर से विशाल की अर्थी उठी तो बहन वैशाली ने जैसे ही अर्थी पर राखी बांधकर भाई को अंतिम विदाई तो वहां मौजूद सभी लोगों की आंखों से आंसू निकल पड़े।

Updated on:
10 Aug 2022, 6:44 PM IST
Published on: