26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हर रात बंगले पर नई लड़की बुलाता था एसडीएम’, गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन ने लगाए आरोप

वार्डन का आरोप-जब लड़की भेजने से मना किया तो बोला- तुम ही बंगले पर आ जाया करो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शिवपुरी

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 9 Aug 2022, 6:04 PM IST

shivpuri.jpg

शिवपुरी. शिवपुरी जिले के पिछोर SDM पर गर्ल्स हॉस्टल की तत्कालीन वार्डन ने गंभीर आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। महिला वार्डन का आरोप है कि एसडीएम रात में गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण करने के लिए आते थे और हर रात एक नई लड़की को बंगले पर भेजने के लिए कहा था। महिला वार्डन ने ये भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने एसडीएम से कहा कि वो छात्राओं को बंगले पर नहीं भेज सकतीं तो एसडीएम ने उनसे ही रात में बंगले पर आने के लिए कहा। वहीं इन आरोपों को एसडीएम ने झूठा करार दिया है।

SDM ने हर रात बंगले पर नई लड़की भेजने के लिए कहा- वार्डन
सीनियर गर्ल्स हॉस्टल (फर्स्ट) की तत्कालीन वार्डन ने पिछोर एसडीएम बिजेंद्र यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर व दूसरे बड़े अधिकारियों से शिकायत की है। महिला वार्डन का आरोप है कि जब बिजेंद्र यादव के पास आदिम जाति कल्याण विभाग का प्रभार था और प्रभारी जिला संयोजक हुआ करते थे तो रात के वक्त हॉस्टल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने हर रात एक नई छात्रा को उनके बंगले पर भेजने के लिए दबाव बनाया था। उन्होंने कहा था कि हर रात एक छात्रा को मेरे बंगले पर भेज दिया करो और सुबह वापस ले जाया करो। महिला वार्डन का ये भी आरोप है कि जब उसने ऐसा करने से मना किया तो बिजेन्द्र यादव ने उनसे कहा कि छात्राओं को नहीं भेज सकतीं तो तुम ही बंगले पर आ जाया करो।

यह भी पढ़ें- बीवी का वीडियो बनाकर पति से ब्लैकमेलिंग, रेप केस में महिला को बनाया था शिकार

आरोप- डिमांड पूरी नहीं की तो बंद करा दिया हॉस्टल
महिला वार्डन ने बताया कि जब उसने एसडीएम बिजेन्द्र यादव की डिमांड पूरी करने से मना कर दिया तो बिजेन्द्र यादव ने हॉस्टल को बंद करा दिया और छात्राओं को दूसरी जगह शिफ्ट कराते हुए मुझे हॉस्टल के ऑफिस में अटैच करा दिया। महिला वार्डन ने कलेक्टर व अधिकारियों से एसडीएम की शिकायत करते हुए कुछ तस्वीरें भी दीं हैं जिनमें एसडीएम बिजेन्द्र यादव रात के वक्त हॉस्टल का निरीक्षण करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- शिवलिंग विसर्जित करते वक्त सगी बहनों की जलसमाधि, अवैध खनन के कारण बने गड्ढे में डूबने से मौत


SDM ने आरोपों को बताया झूठा
तत्कालीन महिला वार्डन के आरोपों पर एसडीएम बिजेंद्र यादव का कहना है कि वो अपनी जिम्मेदारी व ड्यूटी निभाने के लिए हॉस्टल्स का निरीक्षण करते थे जो आरोप महिला वार्डन के द्वारा लगाए जा रहे हैं वो बिलकुल ही निराधार और झूठे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हॉस्टल वार्डन का ट्रांसफर एक प्रोसेस का हिस्सा था। इसी बात से नाराज होकर वह गलत आरोप लगा रही है। मैंने खुद कलेक्टर से निवेदन कर मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है।

देखें वीडियो-