इंदौर

आज फिर टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, सामने आए 408 नए प़ॉजिटिव, अब तक 497 ने गवाई जान

इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान शनिवार कोरोना के रिकॉर्ड 408 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 19125 हो गई है। यहां अब तक 492 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 14521 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 4112 केस एक्टिव हैं।

2 min read
आज फिर टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, सामने आए 408 नए प़ॉजिटिव, अब तक 497 ने गवाई जान

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। शनिवार को शहर में 408 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 19125 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 4112 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 492 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 14521 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।


उज्जैन में 52 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 2507 हो गई है। जबकि, 86 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1917 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 504 केस एक्टिव हैं। इनमें से 300 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


धार में 51 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1757 हो गई है। जबकि, 24 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1112 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 621 केस एक्टिव हैं। इनमें से 94 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


रतलाम में 32 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 32 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 20 रतलाम और 12 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 1693 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 1322 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 32 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 339 एक्टिव केस बचे हैं।

Published on:
20 Sept 2020 08:00 am
Also Read
View All