इंदौर

Corona Update : फिर रिकॉर्ड सामने आए कोरोना के मरीज, 265 नए केस की पुष्टि, अब तक 368 ने गवाई जान

इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान मंगलवार कोरोना के रिकॉर्ड 265 नए मामले सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 11673 हो गई है। यहां अब तक 368 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 8088 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3217 केस एक्टिव हैं।
2 min read
Corona Update
Corona Update : फिर रिकॉर्ड सामने आए कोरोना के मरीज, 265 नए केस की पुष्टि, अब तक 368 ने गवाई जान

इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। मंगलवार को शहर में रिकॉर्ड 265 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11673 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3217 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 368 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 8088 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।


आज उज्जैन में 16 पॉजिटिव

उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1603 हो गई है। जबकि, 78 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1299 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 226 केस एक्टिव हैं। इनमें से 119 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


आज धार में 24 पॉजिटिव

धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 740 हो गई है। जबकि, 15 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 562 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 163 केस एक्टिव हैं। इनमें से 22 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।


रतलाम में 23 पॉजिटिव केस

जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 23 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 20 रतलाम और 3 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 843 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 673 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 18 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 152 एक्टिव केस बचे हैं।

Watch कोविड सेंटर में क्रिकेट

Published on:
26 Aug 2020 07:15 am