इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान सोमवार कोरोना के 272 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इसके बाद अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 12992 हो गई है। यहां अब तक 393 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 8934 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 3665 केस एक्टिव हैं।
इंदौर/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में एक बार फिर तेजी आने लगी है। सूबे में कई जिले ऐसे हैं, जहां हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। सोमवार को शहर में 272 नए मामले सामने आए हैं। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12992 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3665 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 393 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 8934 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
उज्जैन में 28 पॉजिटिव
उज्जैन जिले में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 1775 हो गई है। जबकि, 80 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 1428 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 267 केस एक्टिव हैं। इनमें से 121 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
धार में 10 पॉजिटिव
धार में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 889 हो गई है। जबकि, 16 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, 656 ठीक भी हुए हैं। हालांकि, शहर में अब भी 217 केस एक्टिव हैं। इनमें से 22 मरीज़ ऐसे भी सामने आ चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण ही नहीं है, फिर भी इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रतलाम में 28 पॉजिटिव केस
जिले के शासकीय मेडिकल कॉलेज से रात तक 28 और रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें 20 रतलाम और 8 जावरा के केस हैं। जिले में अब तक कुल 997 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें से स्वस्थ हो चुके 776 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। 19 पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। वर्तमान में जिले में 202 एक्टिव केस बचे हैं।