9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore news: विदेशी नंबर से धमकी देकर मांगे 50 लाख, पार्षद पति से पूछताछ, बेटे से भी होगी पूछताछ

Illegal extortion: विदेशी नंबर से 50 लाख रुपये की धमकी भरे फोन के मामले में कांग्रेस पार्षद पति शेख अलीम से 6 घंटे पूछताछ की गई।
2 min read
Google source verification
Illegal extortion: 50 लाख रुपये की धमकी (Photo Source - Patrika)

Illegal extortion: 50 लाख रुपये की धमकी (Photo Source - Patrika)

Indore news:एमपी के इंदौर शहर में विदेशी नंबर से धमकी भरा फोन कर 50 लाख रुपए मांगने के मामले में खजराना पुलिस ने शनिवार को कांग्रेस पार्षद पति शेख अलीम से छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। मामले में पहले गिरफ्तार किए गए युवक मिकाइल शेख ने पूछताछ के दौरान पार्षद पति और उनके बेटे शेख अली के कहने पर धमकी भरे फोन करने की बात कही थी। पुलिस अब पार्षद पति के बेटे से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।

टीआइ मनोज सिंह सेंधव के मुताबिक पीड़ित अब्दुल रहीम ने कुछ माह पहले थाने में अवैध वसूली और धमकी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के मुताबिक उसे विदेशी नंबर से फोन कर 50 लाख रुपए की मांग की गई थी। फोन करने वाले ने धमकी दी थी कि उसके घर और परिवार के फोटो-वीडियो उनके पास है। रकम नहीं देने पर उन्हें प्रसारित करने की धमकी दी गई थी।

तकनीकी जांच में पकड़ा गया था युवक

पुलिस ने विदेशी नंबर से आए कॉल की तकनीकी जांच शुरू की और इसके आधार पर मिकाइल शेख को पकड़ा। पूछताछ में उसने फोन करने की बात स्वीकार की। पुलिस के मुताबिक मिकाइल पहले आजाद नगर क्षेत्र में रहता था। पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि उसने पार्षद पति शेख अलीम और उनके बेटे शेख अली के कहने पर पीड़ित को धमकी भरे फोन किए थे। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि पीड़ित अब्दुल रहीम और शेख अलीम आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस अब इस संबंध में सामने आए आरोपों और मिकाइल के बयानों की अलग-अलग स्तर पर जांच कर रही है।

शेख अलीम से पूछे सवाल, जांच जारी

पुलिस ने शनिवार को शेख अलीम को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। उनसे छह घंटे से अधिक समय तक मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल किए गए। पुलिस के अनुसार फिलहाल जांच जारी है और मिकाइल के बयानों की पुष्टि के लिए अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शेख अली से पूछताछ होना अभी बाकी है। पुलिस उसे भी पूछताछ के लिए बुलाएगी।