scriptCorona Update : एक दिन में सामने आए 1532 नए मामले, 20 लोगों की मौत, 63 हजार के पार पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा | latest madhya pradesh corona positive update is 63965 and 1394 death | Patrika News
भोपाल

Corona Update : एक दिन में सामने आए 1532 नए मामले, 20 लोगों की मौत, 63 हजार के पार पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा

24 घंटों के भीतर सोमवार रात को कोरोना के रिकॉर्ड 1532 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 63965 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1394 जा पहुंची है।

भोपालSep 01, 2020 / 04:51 am

Faiz

Corona Update

Corona Update : एक दिन में सामने आए 1532 नए मामले, 20 लोगों की मौत, 63 हजार के पार पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा

भोपाल/ मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार अपने पांव पसार रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान शनिवार रात को प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 1532 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 63965 हो गई है। आपको बता दें कि, मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोमवार रात तक 272 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जबकि, मरने वालों की संख्या सिर्फ इसी शहर में अब तक 393 हो चुकी है। वहीं, राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान सोमवार रात तक 189 नए पॉजिटिव केस सामने आए। वहीं, शहर में अब तक 285 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि, प्रदेशभर में अब तक कोरोना संक्रमित होकर जान गवाने वालों की संख्या 1394 हो चुकी है।

 

पढ़ें ये खास खबर- अनलॉक 4 की गाइडलाइन, अब रविवार को नहीं लगेगा लॉकडाउन, बार-रेस्टोरेंट समेत खुलेगा ये सब


इंदौर के हालात बेहद खराब

प्रदेशभर में सबसे ज्यादा खराब हालात इंदौर के हैं। सोमवार को शहर में 272 नए मामले सामने आए। इंदौर में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 12992 हो चुकी है। जबकि, शहर में अब भी 3665 केसेज एक्टिव हैं। वहीं, कोरोना का शिकार होकर शहर में अब तक 393 लोग अपनी जान गवा चुके हैं, तो वहीं 8934 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, ‘बाढ़ के कारण हुए नुकसान की पाई पाई की भरपाई करेंगे’


भोपाल में तेजी से बिगड़ रहे हालात

सोमवार रात को राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 189 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10496 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 285 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 8641 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 1570 एक्टिव केसेज हैं।

 

पढ़ें ये खास खबर- Memories : ‘पहले तोलते फिर बोलते थे प्रणब दा’, कांग्रेस ही नहीं भाजपा नेता भी थे उनके मुरीद


प्रदेश के अन्य जिलों में इस प्रकार है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1-उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1775 हो गई है। जिले में अब तक 80 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही, 1428 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 267 एक्टिव केस हैं।

2-मुरैना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 2079 हो चुकी है। यहां 13 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 1942 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 124 केस अब भी एक्टिव हैं।

3-ग्वालियर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 5305 हो गई है। शहर में अब तक 48 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 3903 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1354 केसेज अब भी एक्टिव हैं।

4-सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 1135 हो गई है। इनमें से 53 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 905 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 177 केस अब भी एक्टिव हैं।

5-सिंगरोली में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 363 हो गई है। इनमें से 7 मरीज की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 268 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि शहर में अब भी 88 केस एक्टिव हैं।

6-देवास में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 718 हो गई है। इनमें से 16 की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 576 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में अब भी 126 केस एक्टिव हैं।

7-रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 727 हो गई है। इनमें से 13 मरीज़ की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 569 लोग पूरी तरह स्वस्थ है। जबकि 145 केस अब भी एक्टिव हैं।

8-बुरहानपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 562 हो गई है। इनमें से 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 512 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। तो वहीं, 25 केस अब भी एक्टिव हैं।

9-भिंड में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 619 हो गई है। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, अब तक 548 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 67 केस अब भी एक्टिव हैं।

10-जबलपुर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 4105 हो चुकी है। जबकि, 80 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 3028 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 997 केसेज एक्टिव हैं।

11-सतना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 532 हो चुकी है। इनमें से 15 की मौत हो चुकी है, जबकि 397 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, जिले में अब 120 केस एक्टिव है।

12-डिंडोरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 129 हो चुकी है। इनमें से 103 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 26 केस एक्टिव हैं।

13-मंदसौर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 755 हो चुकी है। इनमें 12 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 601 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। शहर में अब भी 142 केस एक्टिव हैं।

14-रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 920 हो गई है। 19 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। हालांकि, इनमें से 717 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हो चुके हैं। जबकि, 184 केस अब भी एक्टिव हैं।

15-सिवनी में अब तक कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 231 हो चुकी है। इनमें से 5 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 152 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। शहर में अब 74 एक्टिव केस हैं।

16-शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 745 हो गई है। इनमें से 6 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 471 लोग एब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 268 केस अब भी एक्टिव हैं।

17-उमरिया में अब तक कोरोना के बाद जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 112 हो गई है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 70 व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब 40 केस एक्टिव हैं।

18-विदिशा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 800 हो गई है। इनमें से 15 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 594 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 191 केस अब भी एक्टिव हैं।

19-आगर मालवा में अब तक कोरोना के 179 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 5 मरीज की मृत्यु हो चुकी है। जबकि, 139 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 35 केस एक्टिव हैं।

20-अलीराजपुर में अब तक कोरोना के 447 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से 4 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 283 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब 160 केस एक्टिव है।

21-अनूपपुर में अब तक कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 348 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज की मौत भी हो चुकी है। हालांकि, 151 लोग स्वस्थ होकर अपने घर भी लौट चुके हैं। फिलहाल, 196 केस अब भी एक्टिव हैं।

22-अशोकनगर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 172 हो चुकी है। इनमें से 5 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 138 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 29 केस एक्टिव हैं।

23-बालाघाट में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 265 हो चुकी है। इनमें से 1 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 212 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 52 केस अब भी एक्टिव हैं।


24-बड़वानी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1079 हो चुकी है। इनमें 15 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 963 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 101 केस अब भी एक्टिव है।

25-बैतूल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 599 हो गई है। इनमें से 11 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 386 लोग पूरी तरह स्वस्थ हैं। वहीं, 202 केस अब भी एक्टिव हैं।

26-छतरपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 561 हो चुकी है। इनमें से 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 485 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 63 केस अब भी एक्टिव हैं।

27-छिंदवाड़ा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 424 हो गई है। इनमें से 6 की मौत हो चुकी है। जबकि, 312 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में 106 केस अब भी एक्टिव हैं।

28-दमोह में अब तक संक्रमितों की कुल संख्या 584 हो गई है। इनमें से 12 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 414 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 158 केस अब भी एक्टिव हैं।

29-दतिया में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 596 हो चुकी है। इनमें से 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि, 435 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 155 एक्टिव केस हैं।

30-धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 801 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 577 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 209 केस एक्टिव हैं।

31-गुना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 261 हो गई है। इनमें से 8 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 146 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, 107 केस अब भी एक्टिव हैं।

32-हरदा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 408 हो चुकी है। इनमें से 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 309 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि 90 केस जिले में अब भी एक्टिव हैं।

33-होशंगाबाद में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 510 हो गई है। इनमें से 17 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। इनमें से अब तक 373 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, फिलहाल शहर में अब 120 एक्टिव केस हैं।

34-झाबुआ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 570 हो गई है। इनमें से 6 मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि 293 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब भी 271 केस एक्टिव है।

35-खंडवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 882 हो गई है। इनमें 21 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 763 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 98 केस अब भी एक्टिव हैं।

36-खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1410 हो गई है। इनमें से 26 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1171 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 213 केस अब भी एक्टिव हैं।

37-मंडला में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 147 हो गई है। इनमें से 1 मरीज की मौत हो चुकी है और 90 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब 56 केस एक्टिव है।

38-नीमच में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 1130 हो गई है। इनमें 13 मरीजों की अह तक मौत हो चुकी है। जबकि, 909 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 208 केस एक्टिव हैं।

39-पन्ना में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 231 हो गई है। इनमें, 207 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 24 केस एक्टिव हैं।

40-रायसेन में अब तक कोरोना केसंक्रमितों की कुल संख्या 628 हो गई है। इनमें से 13 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। वहीं, 492 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 123 केस एक्टिव हैं।

41-दमोह में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 584 हो गई है। इनमें से 12 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 414 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं 158 केस अब भी एक्टिव हैं।

42-सीहोर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 612 हो गई है। इनमें से अब तक 19 मरीज की मौत हो चुकी है। जबकि, 449 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 134 केस एक्टिव हैं।

43-सीधी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 280 हो गई है। इनमें से 2 मरीज़ की मौत हो चुकी है। वहीं, 201 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। जबकि, 77 केस अब भी एक्टिव हैं।

44-शहडोल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 380 हो गई है। इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 224 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 154 केस अब भी एक्टिव हैं।

45-शाजापुर में अब तक कोरोना के 432 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 7 की मौत हो चुकी है। जबकि, 358 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। शहर में अब 67 केस एक्टिव है।

46-श्योपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 455 हो गई है। इनमें से 3 मरीज की मौत हो चुकी है। हालांकि, 348 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि, 104 केस अब भी एक्टिव हैं।

47-टीकमगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 390 हो गई है। इनमें से 10 की मौत भी हो चुकी है। वहीं, 340 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 40 केस अब भी एक्टिव हैं।

48-नरसिंहपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 348 हो चुकी है। इनमें से 2 मरीज की मौत हो गई है। वहीं, 289 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 57 केस अब भी एक्टिव हैं।

49-कटनी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 439 हो गई हैं। इनमें से 8 मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं, 334 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 94 केस अब भी एक्टिव हैं।

50- निवाड़ी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 154 हो चुकी है। इनमें से 61 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 93 केस अब भी एक्टिव हैं।

Home / Bhopal / Corona Update : एक दिन में सामने आए 1532 नए मामले, 20 लोगों की मौत, 63 हजार के पार पहुंचा संक्रमण का आंकड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो