इंदौर

आफत लाया चक्रवात, बिगड़ा मौसम, 18-19-20 फरवरी को घर में रहना पड़ेगा!

मध्यप्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। प्रदेश में चारों प्रमुख शहरों राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में मौसम के अलग अलग तेवर नजर आ रहे हैं। इंदौर में छत्तीसगढ़ में बने चक्रवाती सिस्टम का जबर्दस्त असर देखा गया। चक्रवात से बने सिस्टम के कारण इंदौर में कई दिनों बाद घना कोहरा छाया वहीं ग्वालियर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया। इस बीच प्रदेश में तीन दिनों तक बरसात होने की संभावना जताई गई है हालांकि कुछ जगहों पर बेहद मामूली बारिश या केवल बूंदाबांदी ही होगी।

2 min read
Feb 17, 2024
इंदौर में छत्तीसगढ़ में बने चक्रवाती सिस्टम का जबर्दस्त असर

मध्यप्रदेश में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। प्रदेश में चारों प्रमुख शहरों राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में मौसम के अलग अलग तेवर नजर आ रहे हैं। इंदौर में छत्तीसगढ़ में बने चक्रवाती सिस्टम का जबर्दस्त असर देखा गया। चक्रवात से बने सिस्टम के कारण इंदौर में कई दिनों बाद घना कोहरा छाया वहीं ग्वालियर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा गया। इस बीच प्रदेश में तीन दिनों तक बरसात होने की संभावना जताई गई है हालांकि कुछ जगहों पर बेहद मामूली बारिश या केवल बूंदाबांदी ही होगी।

एमपी की व्यवसायिक राजधानी इंदौर एक बार फिर से घने कोहरे के आगोश में नजर आई। शुक्रवार को सुबह दृश्यता भी 3000 मीटर दर्ज की गई। दोपहर को धूप निकली जिससे बादल भी छंट गए। शाम को दृश्यता 6000 मीटर तक पहुंच गई। दिन के तापमान में भी बढ़त दर्ज हुई। दिन का तापमान 29.7 डिग्री व रात का तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया।

शहर में एक दिन पहले अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियश व न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियश दर्ज हुआ था। इस प्रकार 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़त व रात के तापमान में 0.7 डिग्री की कमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम का असर दो दिनों तक रहेगा। 20 फरवरी के आसपास तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आसपास के जिलों में बूंदाबांदी हुई है लेकिन इंदौर जिले में बूंदाबांदी की संभावना कम है।

इधर मौसम विभाग ने 20 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 17 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका असर 18, 19 और 20 फरवरी तक देखा जाएगा।

इस दौरान अरब सागर व बंगाल की खाड़ी से नमी आना शुरू हो जाएगी, जिसकी वजह से बादल छाएंगे। राजधानी भोपाल और ग्वालियर में उत्तरी हवा चलने से पारे में गिरावट हुई है। आज सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण ग्वालियर चंबल अंचल में बारिश होने की संभावना है।

IMD ने पूर्वानुमान जताया है कि 17 फरवरी से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के मौसम में खासा परिवर्तन होगा। कर्नाटक विदर्भ और छत्तीसगढ़ तक ट्रफ़ लाइन के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव हो रहा है।

Published on:
17 Feb 2024 02:49 pm
Also Read
View All