
indore : इंदौर में बाइक की टक्कर से घायल इंजीनियर की आखिरकार उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शैलेष कुशवाह की एक्सीडेंट में मौत हुई है। वे उत्तरप्रदेश के निवासी थे। 50 वर्षीय शैलेष कुशवाह पेशे से इंजीनियर थे। 17 अगस्त को उन्हें किसी बाइक ने टक्कर मार दी थी। शैलेष का उपचार हॉस्पिटल में चल रहा था। दो दिनों के इलाज के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच में पता चला है कि इंजीनियर शैलेष एक माह पूर्व ही यूपी से इंदौर आए थे। उनकी मौत से परिवार में मातम है। पत्नी और बच्चे बिलख रहे हैं। इधर मामले में शुक्रवार को अहम खुलासा होने की उम्मीद है। जांच में जुटे पुलिस के अधिकारी बताते हैं कि आरोपी वाहन चालक को आज पकड़ लिया जाएगा।
इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
इंदौर में सड़क हादसे में घायल मैकेनिकल इंजीनियर की गुरुवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्हें दो दिन पहले घर से काम के लिए निकलते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में लोग उन्हें एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक शैलेष कुशवाह मूल रूप से यूपी के थे। काम के सिलसिले में वे करीब एक महीने पहले ही इंदौर आए थे। उनके भाई धर्मेंद्र ने बताया कि शैलेष यहां डब्ल्यूआरके कंपनी में काम कर रहे थे। इससे पहले वे वडोदरा में काम करते थे। इंदौर की कंपनी में नौकरी लगते ही शैलेष कुशवाह यहां आ गए थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद उन्हें एंबुलेंस से एमवाय अस्पताल लाया गया था लेकिन बचाया नहीं जा सका।
शैलेष कुशवाह के परिवार में पत्नी के साथ ही एक बेटा और एक बेटी भी है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन रोने बिलखने लगे। अस्पताल में परिजनों की उपस्थिति में ही शैलेष कुशवाह के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए यूपी के लिए रवाना हो गए।
यूपी के इंजीनियर शैलेष की इंदौर में हुई दर्दनाक मौत से जहां परिजन दुखी हैं वहीं लोगों में हादसे को लेकर नाराजगी है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उसपर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है हालांकि फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वाहन चालक फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे आज हर हाल में पकड़ लेने का दावा किया है।