8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indore News: सगाई के डेढ़ साल बाद मंगेतर ने शादी से किया इंकार, मानसिक तनाव में थी युवती

Woman Dies After Engagement Broken: डेढ़ साल पहले हुई थी सगाई, इसी साल होने वाली थी शादी...। मंगेतर ने लगाए युवती पर कई आरोप...।
2 min read
Google source verification
indore mayia death

engagement broken 19 year old woman death, मारिया व सोहेल की सगाई के वक्त की तस्वीर (Source- Patrika)

Indore Woman Dies After Engagement Broken: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक 19 साल की युवती की शादी टूट गई। इससे वो काफी दुखी रहने लगी थी। एक दिन घर में परिवार वाले उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोप है कि युवती के मंगेतर ने कुछ दिन पहले सगाई तोड़ते हुए शादी करने से इंकार कर दिया था, जिसके कारण युवती मानसिक तनाव में थी । पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

डेढ़ साल पहले हुई थी सगाई

इंदौर के एमआईजी थाना इलाके में रहने वाली 19 वर्षीय युवती मारियाकी सगाई डेढ़ साल पहले 15 जून 2025 को परिवारवालों की रजामंदी से आजाद नगर के रहने वाले सोहेल के साथ हुई थी। परिजनों के मुताबिक करीब 8 दिन पहले सोहेल ने फोन कर मारिया से सगाई तोड़ने की बात कही और शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद से मारिया मानसिक तनाव में आ गई थी, वो बस एक बार सोहेल से मिलकर उसे समझाना चाहती थी लेकिन साहिल ने उससे मिलने व बात करने से साफ इंकार कर दिया था।

परिजन के आरोपों के आधार पर जांच कर रही पुलिस

मारिया के परिजनों का आरोप है कि सोहेल ने मारिया से सगाई तोड़ते हुए उस पर किसी दूसरे लड़के से बातचीत करने और चैटिंग करने के आरोप लगाए थे। सोहेल ने कहा था कि मारिया उसे समय नहीं देती है और न ही उसके साथ मोबाइल पर बात करती है। मारिया के पिता के मुताबिक वो किसी तरह पूरे मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन इसी बीच मारिया ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। मारिया के पिता मैकेनिक हैं और उसके दो छोटे भाई व एक बहन है।