इंदौर

त्यौहार पर बड़ी राहत, सस्ता हुआ तेल, उत्पादन बढ़ने से घट गए दाम

Edible oil is cheap in MP रक्षाबंधन के साथ शुरु हो रहे त्यौहारी सीजन के पहले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है।

2 min read
Aug 13, 2024
Edible oil is cheap in MP Soybean oil price palm oil price peanut oil price

Edible oil is cheap in MP Soybean oil price palm oil price peanut oil price रक्षाबंधन के साथ शुरु हो रहे त्यौहारी सीजन के पहले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर आई है। एमपी में खाद्य तेल सस्ते हो गए हैं। करीब चार माह पहले खाद्य तेल के दामों में बड़ी गिरावट हुई थी। इसके बाद से ही तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं जिनमें अब कुछ और कमी आई है। प्रदेश के सबसे बडे इंदौर बाजार में सोया तेल के दाम घट गए हैं। इसे विदेशों से तेल की आपूर्ति और सोयाबीन उत्पादन बढ़ने का असर बताया जा रहा है।

मंगलवार को इंदौर में तेल की कीमतों में खासी कमी आई। सोयाबीन तेल के भाव घटकर 935 रुपए प्रति दस किलो पर आ गए। इधर पाम और मूंगफली तेल के दाम भी कम हुए। पाम तेल 973 रुपए और मूंगफली तेल 1530 से 1550 प्रति दस किलो बिका। मुंबई तेल की कीमत 1540 रुपए रही।

बाजार में तेल के भाव में नरमी की अनेक वजहें बताई जा रहीं हैं। इंदौर के खाद्य तेल कारोबारियों के अनुसार तेलों का आयात बढ़ रहा है, आपूर्ति भी बढ़ी है। अमेरिका, चीन, अर्जेंटीना सहित कई देशों में सोयाबीन का उत्पादन बढ़ गया है। विदेशों में तेल के दाम में आई नरमी का असर देश और इंदौर के बाजार पर भी पडा है। सोयाबीन तेल, पाम तेल और मूंगफली तेल के दामों में गिरावट हुई वहीं सोया तेल की लेवाली भी कमजोर रही।

बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि यूएसडीए रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं होने से सीबाट सोया तेल में लेवाल पीछे हट रहे हैं। इसके अलावा केएलसीई और सोयाबीन भी कमजोर दिख रहा। इंदौर के बाजार पर इसका असर नजर आया। सोया तेल में पर्याप्त लेवाली नहीं रही।

कब तक रहेगी नरमी
एमपी में फिलहाल सोया तेल के भाव नरम बने रहने का अनुमान है। बताते हैं कि सीबाट और अर्जेंटीना एफओबी में गिरावट की वजह से अभी सोयाबीन तेल सस्ता बना रहेगा।सोया तेल के रेट अब देश—प्रदेश में मानसून की प्रगति पर निर्भर रहेंगे।

Published on:
13 Aug 2024 09:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर