इंदौर

परिवार के इस सदस्य ने कराई सोनम रघुवंशी की जमानत, हत्याकांड के बाद तोड़ चुके थे सारे नाते

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम की जमानत किसी और ने नहीं, बल्कि उसी के पिता देवी सिंह ने कराई है। ये वही पिता हैं, हत्याकांड का खुलासा होने पर बेटी से सारे रिश्ते-नाते तोड़ चुके थेने, कभी उसका चेहरा न देखने और उसे फांसी की सजा दिलाने का दावा किया था।

4 min read
जिस पिता ने तोड़ दिया था नाता, उसी ने कराई सोनम की जमानत (Photo Source- Patrika)

Raja Raghuvanshi Murder Case : देश की सबसे बड़ी मर्डर मिस्ट्री के रूप में सामने आई मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड से ट्विस्ट खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ये बात तो आपको पता ही होगी कि, अपने पति की जघन्य हत्या की मास्टरमाइंड कथित पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट ने कुछ पाबंदियों के साथ 50 हजार के मुचलके पर जमानत दे दी है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, कोर्ट को सोनम की जमानती रकम देकर उसके कैरेक्टर की जमानत लेने वाला कौन है?

आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन सोनम की जमानत किसी और ने नहीं बल्कि उसके पिता देवी सिंह ने ली है। ये वही पिता हैं जिन्होंने हत्याकांड का खुलासा होने के बाद अपनी बेटी से सारे रिश्ते-नाते तोड़ने, कभी उसका चेहरा न देखने और उसे फांसी की सजा दिलाने का दावा किया था। लेकिन आज उन्हीं पिता ने अपनी बेटी की जमानत के लिए शिलॉन्ग पहुंचकर न सिर्फ 50 हजार की रकम कोर्ट में जमा की, बल्कि शिलॉन्ग के एक होटल संचालक को भी जमानती बनवाया है।

ये भी पढ़ें

जमानत के बावजूद इंदौर नहीं आ पाएगी सोनम, राजा रघुवंशी मर्डर केस में कोर्ट ने रख दी बड़ी शर्त

पिता ने कहा था- सोनम हमारे लिए मर चुकी और अब..

राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में 11 महीने से शिलांग की जेल में बंद सोनम रघुवंशी मंगलवार देर शाम रिहा हो चुकी है। फिलहाल, वो अपने पिता के साथ शिलॉन्ग में ही है। जब सोनम का नाम राजा रघुवंशी की हत्या में सामने आया था, तब उनके पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा था कि, सोनम हमारे लिए मर चुकी है। लेकिन अब उन्होंने ही बेटी के इस जघन्य अपराध के बारे में जानते हुए शिलॉन्ग पहुंचकर पचास हजार रुपये के मुचलके पर उसकी जमानत कराई है। हालांकि सोनम का भाई गोविंद आज भी अपनी बात पर कायम है और फिलहाल इंदौर में ही है। फिलहाल, राजा रघुवंशी का परिवार सोनम की जमानत खारिज कराने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाने की तैयारी कर रहा है।

कोर्ट ने पुलिस की विवेचना पर उठाए सवाल

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम शिलॉन्ग पुलिस की कमजोर विवेचना के चलते इतने कम समय में जेल से बाहर आने में सफल हुई है। न्यायालय ने शिलॉन्ग पुलिस की विवेचना पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने चालान में धाराएं अलग-अलग लिखी थीं। गिरफ्तारी की प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ और ट्रायल में भी देरी की गई। शिलांग के सत्र न्यायालय ने जमानत देते हुए अपनी टिप्पणी में कहा- पुलिस ने गिरफ्तारी का कारण बताने वाला फार्म सही तरीके से नहीं भरा था। कई जगह अलग-अलग धाराएं लिखी गई थीं। ट्रायल में भी पुलिस ने देरी की है।

जेल भी लेने पहुंचे पिता

बता दें कि शिलांग पुलिस राजफाश कर चुकी है कि, इंदौर के सहकार नगर में रहने वाले राजा रघुवंशी की उसकी नवविवाहिता पत्नी सोनम ने हत्या की साजिश की थी। सोमवार को शिलॉन्ग के सत्र न्यायालय ने सोनम की जमानत अर्जी स्वीकार की। मंगलवार को सोनम के वही पिता देवी सिंह उसकी जमानत के लिए शिलांग पहुंचे, जो उससे सभी नाते तोड़ चुके थे। पिता ने न सिर्फ 50 हजार मुचलके पर बेटी की जमानत कराई, बल्कि शाम को जब सोनम जेल से बाहर आई तो देवी सिंह ही उसे लेने जेल पहुंचे। इस दौरान सोनम से मीडियाकर्मियों ने सवाल किए पर वो कुछ भी बोले बिना चुपचाप पिता के साथ किसी अज्ञात स्थान पर चली गई। फिलहाल, न्यायालय के आदेश के मुताबिक सोनम शिलांग छोड़कर कहीं नहीं जा सकती।

भाई बोला- कल भी नफरत करता था आज भी करता हूं

सोनम की जमानत पर उसके भाई गोविंद का भी बयान सामने आया है। खास बात ये है कि, गोविंद सोनम की जमानत से अंजान थे। उन्होंने बताया कि, 'मुझे केस को लेकर कोई जानकारी नहीं। यहां तक की उनके पिता ने शिलॉन्ग पहुंचकर बेटी की जमानत करा ली इससे भी गोविंद अंजान थे। उसने कहा कि, मैं कल भी सोनम से नफरत करता था और आज भी करता हूं। उसने कहा कि, कोर्ट ने उसे जमानत जरूर दे दी हैस लेकिन वो बरी नहीं हुई है। बरी होने पर मैं उसका स्वागत करूंगा।

राजा की मां बोलीं- न्याय अधूरा है

सोनम की जमानत की खबर सुनते ही राजा के परिवार पर एक बार फिर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का कहना है कि, कोर्ट के फैसले ने उन्हें बहुत आहत किया है। राजा की मां उमा देवी ने कहा कि, 'न्याय अधूरा है। कानून होता है, ये तो अभी तक सुना ही था, मगर अब देख लिया है। राजा के भाई विपिन ने इसे सिस्टम की नाकामी बताया है। उन्होंने कहा कि, जब तक न्याय नहीं मिल जाता, मेरे भाई राजा की आत्मा भटकती रहेगी। उन्होंने कहा कि, वो न्यायालय के इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि आरोपी राज कुशवाह की जमानत अर्जी भी लगा दी गई है। जब मुख्य आरोपी सोनम को ही जमानत मिल चुकी है तो स्वाभाविक है कि, उसी के आधार पर राज को भी जमानत दे दी जाएगी। हमारा बेटा तो अब नहीं लौट सकता, लेकिन उसके हत्यारे जेल से जमानत पर बाहर आकर एक साथ रह सकेंगे।

साक्ष्य मिटाने के दो आरोपी हो चुके बरी

शिलॉन्ग पुलिस ने राजा की हत्या के बाद इंदौर आई सोनम के रहने से संबंधित साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने के आरोप में प्रापर्टी ब्रोकर और ठेकेदार लोकेंद्र सिंह तोमर, सिलोम जेम्स और बलवीर को भी गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने दो महीने पहले बलवीर और लोकेंद्र को बरी कर दिया। उनके खिलाफ साक्ष्य न मिलने के कारण कोर्ट ने उन्हें दोषमुक्त कर दिया है। इसी फैसले के बाद से केस कमजोर पड़ने लगा था।

अभी जेल में हैं ये आरोपी

-राज कुशवाह : सोनम का कथित प्रेमी। आरोप है कि, इसने ही हत्याकांड को अंजाम तक पहुंचाया। 3 दोस्तों को सुपारी किलर बनाकर शिलांग पहुंचाया। हत्या में इस्तेमाल पिस्टल, रुपये और मोबाइल की व्यवस्था राज ने ही की थी।

-विशाल चौहान : राज कुशवाह का खास दोस्त। राजा रघुवंशी पर हमला कर हत्या करने का आरोपी। इंदौर आने पर राज और सोनम को सेफ हाउस तक पहुंचाने में भी मदद करने वाला।

-आकाश राजपूत : विशाल के साथ शिलांग पहुंचा था। आरोप है कि, सेल्फी पाइंट पर राजा की हत्या कर गहरी खाई में फैंकने वालों में ये भी शामिल था।

-आनंद कुर्मी : आरोप है कि, विशाल और अन्य के साथ घटना स्थल पर गया था। हत्या कर शव ठिकाने लगाने में ये भी शामिल था।

ये भी पढ़ें

भीषण गर्मी के बीच 18 जिलों में बारिश तो 20 जिलों में लू का अलर्ट, 50 कि.मी रफ्तार से चलेगी हवा
Published on:
29 Apr 2026 12:36 pm
Also Read
View All