इंदौर

मंत्री का रिश्तेदार बतानेवाले युवक पर FIR, गृहमंत्री के नाम की दे रहा था धौंस

गृहमंत्री का रिश्तेदार बताने वाले पर केस दर्ज
2 min read
Sep 23, 2021
FIR against youth who claimed to be relative of homeminister mishra
FIR against youth who claimed to be relative of homeminister mishra

इंदौर. प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में जबरिया प्रवेश करने की कोशिश करनेवाले को पुलिस ने पकड़ा है. वह खुद को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का दामाद बता रहा था. गृहमंत्री का रिश्तेदार बनने वाले इस युवक पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। युवक मंदिर खुलने से पहले ही प्रवेश करना चाहता था। जब गार्ड ने उसे रोका तो विवाद करने लगा. इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया.

यह घटना बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे की है। एक युवक कार से उतरा और सीधे मंदिर में प्रवेश करने लगा. यहां तैनात गार्ड ने युवक को बताया कि मंदिर खुलने का समय सुबह 6:00 बजे का है। इससे पहले कोई मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकता। इसपर युवक विवाद करने लगा. स्थिति खराब होने लगी तो मंदिर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

थाना प्रभारी दिनेश वर्मा के मुताबिक युवक का नाम अतुल तिवारी है. अतुल इंदौर की ही मथुरा कॉलोनी का निवासी बताया जा रहा है। वह खुद को प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का रिश्तेदार बताते हुए रौब झाड़ने की कोशिश करते हुए मंदिर में प्रवेश करना चाह रहा था। थाना प्रभारी द्वारा इस बात की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई।

खुद को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का रिश्तेदार बताने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत युवक की कुंडली खंगालने का काम शुरु करवा दिया. अधिकारियों के निर्देश के बाद युवक की पहचान की गई। पता चला कि उसने अपनी पहचान ही गलत बताई थी। इसके बाद अतुल तिवारी पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस उससे सख्ती से पूछताछ में लगी हुई है.

Published on:
23 Sept 2021 08:35 am