1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगा हुआ हवाई सफर, रिकार्ड स्तर पर पहुंचे टिकिटों के दाम

Indore Dubai flight हवाई टिकिटों के दाम 'आसमान' पर दो माह में दोगुने हुए पैसेंजर्स
2 min read
Google source verification
Ticket price for Dubai reaches record level

Ticket price for Dubai reaches record level

इंदौर. पैट्रोल-डीजल के दाम ज्यादा होने से जहां लोगों को बाइक—कार—बस आदि का सफर महंगा पड़ रहा है वहीं ट्रेनों में भी अधिक किराया वसूला जा रहा है. अब हवाई सफर भी महंगा होता जा रहा है. बुधवार को तो कुछ स्थानों पर फ्लाइट की टिकिट रिकार्ड दर पर बेची गई. हालांकि सच यह भी है कि एयर ट्रैफिक लगातार बढ़ता जा रहा है. एयरपोर्ट पर गहमागहमी बढ़ गई है और यात्रियों की संख्या में जबर्दस्त इजाफा हो रहा है.

इंदौर से दुबई जाने के लिए बुधवार को यात्रियों को जेब बहुत ढीली करनी पड़ी. कंपनियों ने टिकट की कीमत बहुत बढ़ा दी. हाल ये है कि एक सितंबर से शुरू हुई दुबई की फ्लाइट के अब लोगों को खासा पैसा खर्च करना पड रहा है. इस फ्लाइट को शुरु से ही जबरदस्त रेस्पॉन्स मिल रहा है. यही कारण है कि इंदौर-दुबई फ्लाइट (Indore-Dubai flight) की टिकट लगातार महंगी होती जा रही है.बुधवार को तो दुबई के लिए टिकिट की कीमत रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई.

बदलने वाले हैं यह नियम, अब आपकी परमिशन के बिना नहीं कटेगा पैसा

बुधवार को बिजनेस क्लास की टिकट डेढ़ लाख रुपए और इकॉनोमी क्लास की टिकट की कीमत 50 हजार रुपये के पार निकल गई. बुधवार को जहां विस्तारा एयरलाइंस की बिजनेस क्लास की वन-वे टिकट की कीमत 1.39 लाख रुपए से 1.68 लाख रुपये के बीच रही वहीं इंडिगो एयरलाइंस की इकॉनोमी क्लास की वन-वे टिकट 52 हजार रुपये से ज्यादा में बिकीं. एयर इंडिया की फ्लाइट की टिकिट भी मंगलवार को 5 गुना ज्यादा कीमत पर बिकीं.

एयर इंडिया की फ्लाइट रोज नहीं चलती बल्कि माह में कुछ ही दिन चलती है.एयर इंडिया में मंगलवार को जबर्दस्त डिमांड के चलते बिजनेस क्लास की वन-वे टिकट 60 हजार रुपये से ज्यादा में बेची गई. इस टिकट की दर पहले 45 हजार रुपये थी. इसी तरह इकॉनोमी क्लास की टिकट 43 हजार रुपये से ज्यादा में बिक रही है जबकि इस टिकिट की दर 9 हजार रुपए है. एयर इंडिया की ये फ्लाइट अब 25 सितंबर को जाएगी.

और बढ़ेंगे पैट्रोल-डीजल के दाम, कुछ ही दिनों में होगी भारी बढ़ोत्तरी

Dal Makhani Recipe घर पर बनाइए रेस्टोरेंट जैसी दाल मखनी, ये है रेसिपी

पिछले साल 25 मार्च से बंद इंदौर से दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट फिर से शुरू हो होने पर दोनों देशों के एयरपोर्ट पर केक काटे गए थे. इंदौर से दुबई पहुंचे यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया था. बुधवार को इंदौर—दुबई फ्लाइट्स लगभग फुल थी. इधर इंदौर एयरपोर्ट पर लोड बढ़ता ही जा रहा है. एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार अगस्त में एयरपोर्ट पर 1.45 लाख पैसेंजर्स आए. जुलाई में ये आंकड़ा करीब 86 हजार था. पिछले माह एयरपोर्ट पर कुल 18014 बार फ्लाइट का आवागमन हुआ.