1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sugar Price Drop : इंदौर में शक्कर के भाव रिकॉर्ड 18 रुपए गिरे, ग्राहकों को बड़ी राहत

Sugar Price Drop : 21 रुपए प्रति किलो बढ़ने वाली शक्कर की कीमतें मंगलवार तक 18 रुपए प्रति किलों वापस कम हो गई हैं। जहां एक तरफ ये ग्राहकों के लिए राहत है तो वहीं कारोबारियों के लिए मुसीबत बन गई है।
2 min read
Google source verification
Sugar Price Drop

सियागंज किराना बाजार में 18 रुपए तक घटे शक्कर के भाव (फोटो सोर्स: Patrika)

Indore News : बीते 20 दिनों में शक्कर के भाव में आई रिकॉर्ड तेजी के बाद अब रिकॉर्ड मंदी देखने को मिल रही है। इस अवधि में हाजिर भाव में जहां 21 रुपए प्रति किलो की दर से तेजी आई थी, वहीं अब मंगलवार तक दामों में एकदम से 18 रुपए प्रति किलों की गिरावट भी हो गई है। ऐसे में जहां बढ़ते शक्कर के दामों के बीच ग्राहकों के लिए राहत साबित हुई है तो वहीं कारोबारियों के लिए 68 रुपए प्रति किलों खरीदी वाली शक्कर अब 52 रुपए भाव होने से बड़ी मुसीबत बन गई है। बढ़ते दामों के बीच कमाई के चक्कर ने शक्कर कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। यानी उन्हें कम से कम प्रति किलो पर 16 रुपए के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के व्यवसायी आनंद खंडेलवाल का कहना है कि, सरकार को अंकुश रखना चाहिए, किसी भी चीज के दामों में एकदम से न तो इतनी तेजी आए और न ही कमी अन्यथा आपसी विश्वास प्रभावित होता है। फिलहाल की स्थिति में शक्कर के कारोबारी कई तरह की तकलीफ झेल रहे हैं। ऊंचे भाव पर खरीदी शक्कर अब दाम गिरने पर डिलीवर हो रही है, इसे सहेजना मुश्किल हो रहा है।

शक्कर की स्टॉक और होल्डिंग लिमिट तय

उल्लेखनीय है कि, देशभर में शक्कर की कीमतों को कंट्रोल में रखने के लिए व्यापारियों के लिए शक्कर की स्टॉक लिमिट और होल्डिंग लिमिट तय कर दी है। नया आदेश 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। आदेश में कहा गया है कि, देश भर में कोई भी शक्कर व्यापारी या डीलर किसी भी स्थान पर 4000 क्विंटल से ज्यादा शक्कर स्टॉक में नहीं रख सकेगा।

रेट को लेकर रोज हो रहे विवाद

शहर के सियागंज किराना बाजार में शक्कर के भाव में उलट फेर के कारण रोज ही किसी न किसी सौदे को लेकर विवाद होने लगा है। कल सुबह कारोबारी ने 30 बोरी शक्कर का सौदा 5400 रुपए में किया। दो घंटे बाद जब इस शक्कर की डिलीवरी हुई, तब तक भाव 200 रुपए बोरी और कम हो गए। इस पर कस्टमर ने डिलीवरी लेने से इंकार कर दिया, क्योंकि उन्हें उतने वक्त में ही 200 प्रति क्विंटल पर नुकसान हो रहा था। आपसी प्रतिस्पर्धा बाजार का माहौल बिगाड़ रही है।