31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में चलेगी ‘डबल डेकर टूरिस्ट बस’, खुले आसमान के नीचे घूम सकेंगे पर्यटक, इंदौर से जुड़ेगा पातालपानी

Double decker bus: मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग इंदौर, भोपाल समेत बड़े शहरों में विदेशी तर्ज पर ओपन डबल डेकर टूरिस्ट बस चलाने की योजना बना रहा है।
2 min read
Google source verification
Double decker bus: जल्द चलेगी ओपेन डबल डेकर बस, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Double decker bus: जल्द चलेगी ओपेन डबल डेकर बस, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)

Indore news:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में घूमने आने वाले पर्यटक जल्द ही खुले आसमान के नीचे डबल डेकर बस की ऊपरी सीट पर बैठकर शहर और आसपास के प्राकृतिक नजारों का आनंद भी ले सकेंगे। पर्यटन विभाग मध्यप्रदेश के बड़े शहरों में विदेशों की तर्ज पर ओपन डबल डेकर टूरिस्ट बस चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए विभाग ने निजी बस ऑपरेटरों से प्रस्ताव बुलाए हैं।

रुट, बस के मॉडल और पर्यटकों की संख्या के आधार पर सारी प्लानिंग तय होगी। प्रस्ताव मिलने के बाद विभाग यह तय करेगा कि किस शहर में किस रूट पर बस चलाना पर्यटकों के लिहाज से बेहतर रहेगा। इसमें पर्यटन स्थलों की दूरी, संभावित पर्यटकों की संख्या, सड़क की स्थिति और ऑपरेटरों की व्यावहारिक दिक्कतों का आंकलन किया जाएगा। शुरुआत में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों को योजना में शामिल किया जा रहा है।

एक बस में शहर भी, पर्यटन स्थल भी

योजना के तहत ऐसे सर्किट तैयार किए जाएंगे, जिनमें शहर के प्रमुख आकर्षणों के साथ आसपास के पर्यटन स्थलों को भी जोड़ा जा सके। यानी पर्यटक एक ही बस से शहर में घूमने के बाद आसपास के प्राकृतिक या ऐतिहासिक स्थल तक पहुंच सकेंगे। इससे अलग-अलग वाहन बुक करने और रास्तों की जानकारी जुटाने की परेशानी कम होगी। बस की ऊपरी मंजिल खुली रखने की योजना है। इससे पर्यटक चलते-चलते आसपास के नजारे देख सकेंगे। विभाग का उद्देश्य इसे सिर्फ परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि चलतेफि रते टूरिस्ट एक्सपीरियंस के रूप में विकसित करना है।

जल्द ही रूट तय होंगे

विभाग विदेशों में पर्यटकों के लिए संचालित होने वाली ओपन डबल डेकर बसों की तर्ज पर व्यवस्था विकसित करना चाहता है। प्रस्तावों पर मिलने वाली प्रतिक्रिया के आधार पर रूट तय किए जाएंगे। इसके बाद सरकार से अनुमोदन लेकर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। - इलैया राजा टी, प्रबंध संचालक,पर्यटन विकास बोर्ड

इंदौर में पातालपानी को जोडऩे की तैयारी

इंदौर के लिए इस योजना में पातालपानी सहित आसपास के प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को जोड़े जाने की संभावना है। इंदौर में पहले से हेरिटेज ट्रेन के माध्यम से पर्यटन स्थलों को जोडऩे का प्रयोग किया जा रहा है। इसी तर्ज पर डबल डेकर बस को भी पर्यटन सर्किट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

ऑपरेटर बताएंगे कौन-सी बस और कौन-सा रूट बेहतर

पर्यटन विभाग ने ऑपरेटरों से सिर्फ रूट ही नहीं, बल्कि बस के मॉडल और संचालन की शर्तों को लेकर भी सुझाव मांगे हैं। विभाग बाजार से फीडबैक लेकर यह देख रहा है कि किस तरह की डबल डेकर बस प्रदेश की सड़कों और पर्यटन मार्गों के लिए उपयुक्त रहेगी। ऑपरेटरों के सुझाव मिलने के बाद बसों की संख्या और रूट तय किए जाएंगे।