31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाओं के लिए खुशखबरी: ‘महिला बाइक राइडर’ तैयार करेगा ITI इंदौर, मिलेगी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग

Female bike rider: इंदौर आईटीआई महिलाओं को प्रशिक्षित बाइक राइडर बनाने की योजना बना रहा है, जिससे महिला यात्रियों को सुरक्षित सवारी का विकल्प मिलेगा।
2 min read
Google source verification
Female bike rider: महिलाओं के लिए सुरक्षित सवारी की पहल (Photo Source: AI Image)

Female bike rider: महिलाओं के लिए सुरक्षित सवारी की पहल (Photo Source: AI Image)

Indore news: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर इंदौर से प्रदेशव्यापी पहल की तैयारी है। ऑटो, कैब और बाइक टैक्सी में सफर के दौरान सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच इंदौर संभागीय आइटीआइ महिला बाइक राइडर तैयार करने की योजना बना रहा है, जो आगे चलकर पूरे प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित सवारी का विकल्प बन सकेगी। इसके लिए आइटीआइ ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और निजी कंपनियों के साथ एमओयू की तैयारी है। योजना में ड्राइविंग के साथ महिला राइडरों को यात्री सुरक्षा, जीपीएस, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया और सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिससे यात्रा के समय महिलाओं को पूरी तरह से सुरक्षित फील हो।

अकेले सफर में सुरक्षा सुनिश्चित होना जरूरी

मालूम हो, महिलाओं के लिए अकेले सफर में सुरक्षा अब रोजमर्रा की जरूरत है। नौकरी पर जाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं टैक्सी या बाइक राइट का उपयोग कर रही है। जिस दौरान वाहन में बैठने से पहले नंबर की जांच, राइडर की पहचान की पुष्टि और लाइव लोकेशन परिजन से साझा करना कई महिलाओं की यात्रा का हिस्सा बन गया है। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा बन गया है।

अनजान युवक ले गया और किया रेप

बता दें कि शहर में कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जिनमें महिलाओं के साथ घटनाएं होती आई हैं। साल 2025 में एमआइजी क्षेत्र में सड़क पर जा रही युवती से स्कूटर सवार ने छेड़छाड़ की। जनवरी में बाइक टैक्सी का इंतजार कर रही छात्रा के पास अनजान युवक पहुंचा और खुद को राइडर बताया। युवक उसे दूसरे रास्ते पर ले गया और रेप किया।

महिलाओं की आय का नया माध्यम

प्रशिक्षण के बाद ऐसी महिलाओं को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर काम किया जाएगा। कंपनियों के साथ प्रस्तावित एमओयू के जरिए प्रशिक्षण और रोजगार के बीच सीधा कनेक्शन बनाने की तैयारी है।

प्रदेश की महिलाओं को इससे फायदा मिलेगा। महिला यात्रियों को महिला बाइक राइडर के विकल्प के साथ उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू की तैयारी है। - रीना सोलंकी, प्राचार्य, संभागीय आइटीआइ इंदौर