
woman officer alleged assault health officer, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Gemini)
Indore Woman Officer Alleged Assault: मध्यप्रदेश में एक महिला अधिकारी से ज्यादती का मामला सामने आया है, हेल्थ ऑफिसर पर महिला अधिकारी ने आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पीड़िता के मुताबिक हेल्थ ऑफिसर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विजिट के बहाने ऊपरी मंजिल पर ले जाकर धमकाया और जबरदस्ती की।
28 वर्षीय महिला अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 29 अगस्त को जब वो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ड्यूटी पर पहुंची तो हेल्थ ऑफिसर सोहेल ने उससे ऊपरी मंजिल पर बने वार्ड में विजिट करने के लिए चलने के लिए कहा। पीड़िता के मुताबिक उसे आरोपी सोहेल के मंसूबों पर शक था इसलिए उसने जाने से मना कर दिया। तब आरोपी ने कहा कि इतने लंबे समय से साथ काम करने के बावजूद भरोसा न होना ठीक नहीं है। उसने अधिकारियों से शिकायत करने की भी धमकी दी। धमकी के डर से वो आरोपी के साथ चली गई और ऊपरी मंजिल पर आरोपी ने उसे धमकाकर गलत काम किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो परिवार को खत्म कर देगा।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लंबे समय से उस पर दबाव बना रहा था और धमकी देता था। वो नौकरी के कारण चुप रही और किसी को कुछ नहीं बताया। घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सोहेल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है और जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।
Updated on:
30 Aug 2026 05:48 pm
Published on:
30 Aug 2026 05:48 pm
