1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कन्फर्म टिकट बीच सफर में हुआ कैंसिल, इंदौर के यात्री ने रेलवे की व्यवस्था पर उठाए सवाल

Daund Express : यात्री बोले- जब सफर शुरु किया तो टिकट कन्फर्म था, बीच रास्ते में 4 में से 2 टिकट हुए कैंसिल। बर्थ पर बिना रिजर्वेशन सोते मिले यात्रियों को लेकर उठे सवाल। दौंड एक्सप्रेस का मामला।
2 min read
Google source verification
Daund Express

दौंड एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे 4 यात्रियों ने रेलवे की व्यवस्था पर उठाए सवाल (फोटो सोर्स: ChatGPT)

Indore News :मध्य प्रदेश के इंदौर से पुणे जाने वाली दौंड एक्सप्रेस में रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है। यात्रा के दौरान एक यात्री के 4 में से दो कन्फर्म टिकट अचानक कैंसिल कर दिए गए। खास बात ये रही कि, रेलवे की ओर से टिकट कैंसिल करने का कोई स्पष्ट कारण भी नहीं बताया गया। बीच सफर में टिकट रद्द होने से यात्री परेशान होते रहे और ट्रेन में मौजूद रेलवे अधिकारियों से लेकर संबंधित कर्मचारियों तक मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

यात्री द्वारा रेलवे में इसकी शिकायत भी की, जिसमें बताया गया कि, उन्होंने परिवार के लिए कुल 4 टिकट बुक किए थे। टिकट बुक होने के बाद सभी 4 यात्रियों के लिए यात्रा का कन्फर्मेशन भी मिल गया था। इसके आधार पर ही उन्होंने यात्रा शुरू की। हालांकि, ट्रेन में सफर के दौरान उन्हें पता चला कि इनमें से रेलवे ने 2 टिकट कैंसिल कर दिए गए हैं। अचानक टिकट रद्द होने से दो यात्रियों के सामने सफर को लेकर परेशानी खड़ी हो गई।

बिना आरक्षण यात्रियों को बर्थ कैसे?

इधर, टिकट बुक कराने के बाद भी बर्थ पर जगह नहीं मिलने पर यात्री ने रेलवे की व्यवस्था पर एक और गंभीर सवाल उठाया। उनका कहना है कि, एक तरफ कन्फर्म टिकट होने के बावजूद दो यात्रियों के टिकट बीच रास्ते में कैंसिल कर दिए गए, वहीं दूसरी तरफ ट्रेन की आरक्षित बर्थ पर बिना रिजर्वेशन वाले यात्री आराम से बैठे और सोते नजर आए। यात्री का कहना है कि, जब रेलवे की व्यवस्था के तहत टिकट बुक कराने के बावजूद उन्हें बर्थ नहीं मिल पा रही है तो बिना आरक्षण वाले यात्रियों को बर्थ पर जगह कैसे मिल रही है।

अगले स्टेशन तक पहुंचाने की लगाते रहे गुहार

परेशान यात्रियों ने ट्रेन में मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों से अपनी स्थिति बताते हुए कम से कम अगले स्टेशन तक मदद पहुंचाने की व्यवस्था करने की अपील की। उन्होंने टिकट कैंसिल होने का कारण जानने और समस्या का तत्काल समाधान करने की मांग भी की। इसके बावजूद यात्रा के दौरान उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया। यात्री का कहना है कि पूरी यात्रा के दौरान उन्हें और उनके साथ मौजूद यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। अब उन्होंने रेलवे से टिकट कैंसिल होने के कारण की जांच करने और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होने के लिए व्यवस्था सुधारने की मांग की है।