इंदौर

इंदौर में वेल्डिंग के दौरान एक के बाद एक 4 धमाके, पांच बसों में लगी आग

Buses Fire : इंदौर की अवैध पार्किंग में वेल्डिंग के दौरान बड़ा हादसा हुआ। पांच बसों में लगी भीषण आग। एक के बाद एक 4 धमाके हुए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि, मौके पर गैस सिलेंडर भी फटे हैं।
3 min read
Buses Fire
इंदौर के नवलखा इलाके में खड़ी पांच बसों में लगी आग (Photo Source- Input)

Buses Fire : मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर के नवलखा इलाके में खड़ी 5 बसों में एक एक करके भीषण आग लगने के बाद सनसनी फैल गई। आग इतनी भयावह थी कि, इसकी लपटें करीब 5 किलोमीटर दूर तक धिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के दो दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मामले को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, आग लगने के दौरान एक के बाद एक 4 धमाके भी सुनाई दिए। ये गैस सिलेंडर फटने के जैसी आवाज थी। फिलहाल, इसकी अबतक इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि, ये घटना नवलखा इलाके में तीन इमली के पास सोमवार सुबह घटी है। बताया जा रहा है कि, यहां यात्री बसें पार्क की जाती हैं।

हादसे के वक्त 20 से ज्यादा बसें खड़ी थीं

इंदौर के नवलखा इलाके में खड़ी पांच बसों में लगी आग (Photo Source- Input)

शुरुआती जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक बस में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी के चलते संबंधित बस में वेल्डिंग की जा रही थी। यहीं किसी कारण से बस ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में लपटें एक के बाद एक पांच बसों तक पहुंच गई।

इलाके के लोगों में दहशत

इंदौर के नवलखा इलाके में खड़ी पांच बसों में लगी आग (Photo Source- Input)

स्थानीय लोगों का कहना है कि, हादसे के समय मौके पर 20 से ज्यादा बसें खड़ी थीं। आनन-फानन में सभी बसों को उनके स्थान से हटाया गया। हालांकि, जबतक संबंधित बस के नजदीक खड़ी पांच बसों ने भी आग पकड़ ली थी। वहीं, आसपास रिहायशी बस्ती होने की वजह से लोगों में सनसनी फैल गई। इलाके के लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े हो गए।

हमेशा बना रहता है खतरा- वार्ड पार्षद

वहीं, मामले को लेकर क्षेत्र के पार्षद मनीष शर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि, रिहायशी इलाके में निजी बसों की पार्किंग और मरम्मत को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। सुनवाई नहीं होने से हमेशा बड़े हादसे का खतरा बना रहता है।

धरने पर बैठे पार्षद

इंदौर के नवलखा इलाके में खड़ी पांच बसों में लगी आग (Photo Source- Input)

घटना पर विरोध जताते हुए पार्षद मनीष शर्मा मौके पर ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा- जब तक बसें यहां से नहीं हटाई जातीं, साथ ही पार्किंग समस्या का पूरी तरह से समाधान नहीं निकलता, तबतक वो धरने पर ही बैठे रहेंगे।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, मामले को लेकर थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदौरिया का कहना है कि, हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसपर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
11 May 2026 02:04 pm