इंदौर

नए साल में मिलेगा तोहफा! पहले दिन फ्री में मेट्रो की सवारी, बाद में इतने का कटेगा टिकट

Indore Metro : मेट्रो सफर की शुरुआत करने की तैयारियां तेज हो गई है। जनवरी में 5.8 किमी के हिस्से में कमर्शियल रन की तैयारी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Dec 2024, 10:16 AM IST
indore metro

Indore Metro : आर्थिक राजधानी इंदौर को जल्द ही मेट्रो ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। मेट्रो सफर की शुरुआत करने की तैयारियां तेज हो गई है।जनवरी में 5.8 किमी के हिस्से में कमर्शियल रन की तैयारी है। स्टेशन और ट्रैक का काम अंतिम दौर में है। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) की टीम के दौरे का इंतजार है। सीएमआरएस की टीम दो बार पूरे ट्रैक की जांच करेगी।

मेट्रो ट्रेन(Indore Metro) के सफर को लेकर शहरवासियों में उत्साह को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन प्रमोशन स्कीम पर विचार कर रहा है। इसके तहत जॉय राइड के तहत कुछ श्रेणी में निःशुल्क व आम लोगों को डिस्काउंट देने का विचार है।

स्टूडेंट्स को देंगे टिकट में डिस्काउंट

सीनियर सिटीजन, दिव्यांग को जॉय राइड के तहत फ्री में यात्रा कराई जा सकती है। शुरुआती 2-3 दिन सभी को फ्री यात्रा तथा शेष दिनों में डिस्काउंट देने की तैयारी है। सीनियर सिटीजन, दिव्यांग, विद्यार्थियों को बाद में 50% डिस्काउंट मिल सकता है।

कम टिकट किराया रखने की तैयारी

मुंबई व दिल्ली में न्यूनतम 10 तो अधिकतम 50 रुपए किराया है। यहां भी न्यूनतम किराया 10 रुपए रखने की तैयारी है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य के मुताबिक, शुरुआत में यात्रियों को रियायत मिल सकती है।

Updated on:
25 Dec 2024, 10:16 AM IST
Published on: