इंदौर

एक साथ 4 लोगों को नया जीवन दे गया गौरव, इंदौर में अंगदान के लिए बना 68वां ग्रीन कॉरिडोर

Organ Donation : इंदौर में मानवता और मुस्कान के बढ़ते कदमों से अंगदान के लिए 68वीं बार ग्रीन कॉरिडोर बना। शहर के ही महादानी बेटे गौरव दवे ने चार पीड़ितों को नया जीवन देकर बढ़ाया शहर का गौरव।
4 min read
Organ Donation
Organ Donation (इंदौर के बेटे गौरव ने बढ़ाया शहर का गौरव Photo Source- Input)

Indore News : लोक कल्याणी मां अहिल्या की पावन नगरी इंदौर में एक बार फिर मानवता और सेवा की मिसाल देखने को मिली। शहर में अंगदान के लिए 68वीं बार ग्रीन कॉरिडोर बना है। दरअसल, शहर के ही खजूरी बाजार में रहने वाले 25 वर्षीय युवा फिल्म कास्टिंग कोऑर्डिनेटर और कलाकार गौरव पिता सतीश दवे गंभीर ब्रेन हेमरेज के बाद अपोलो हॉस्पिटल फेस-2 में दिनांक 13 जुलाई से भर्ती थे। उपचार के अथक प्रयास के बावजूद चिकित्सकों ने परिवार जनों को संभावित ब्रेन डेथ स्थिति की जानकारी दी। इसपर, परिवार की सेहमति से गौरव दवे के अंगदान किए गए हैं।

बता दें कि, महादानी गौरव की बहन वैदही राठी बहनोई पलकेश राठी और भाई रितिक द्वारा अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सा दल और मुस्कान ग्रुप सेवादारों से अंगदान की संभावनाओं को समझा। इसके बाद गौरव के पिता सतीश दवे और मां कविता दवे को भी प्रेरित किया। बच्चों के सार्थक प्रयासों के चलते अत्यंत संवेदनशील और अंगदान का परोपकारी कार्य मुस्कान ग्रुप के सेवादार जीतू बगानी, संदीपन आर्य, लकी खत्री और हरपाल सितलानी के समन्वय में पूरा किया गया।

चार लोगों को नई जिंदगी दे गया गौरव

Organ Donation (इंदौर के बेटे गौरव ने बढ़ाया शहर का गौरव Photo Source- Input)

मिली जानकारी के अनुसार, गौरव का दिल अहमदाबाद के यु.एन मेहता अस्पताल के 28 वर्षीय पुरुष रोगी को, लिवर अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती 42 वर्षीय इंदौर निवासी पुरुष रोगी को, दोनों किडनी चोइथराम अस्पताल में भर्ती 22 वर्षीय महिला रोगी के साथ 52 वर्षीय महिला रोगी को में प्रत्यारोपित किया गया है। इंदौर संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खेड़े के आदेश पत्र देर रात को अंगदान आवंटन किया गया था।

लंग्स डोनेशन करना पड़े स्थगित

केंद्र सरकार के नोटो द्वारा लंग्स चेन्नई के अपोलो अस्पताल के रोगी को आवंटित किए जा रहे थे, लेकिन चेन्नई से लॉजिस्टिक अरेंजमेंट न हो पाने के कारण अंतिम समय में लंग्स डोनेशन की प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा।

अहमदाबाद से तड़के पहुंच गई थी 10 सदस्यीय टीम

Organ Donation (इंदौर के बेटे गौरव ने बढ़ाया शहर का गौरव Photo Source- Input)

यु.एन मेहता अस्पताल अहमदाबाद के हार्ट ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. कार्तिक पटेल की 10 सदस्य टीम एंबुलेंस से सुबह 4:20 पर इंदौर पहुंच गई थी। वहीं, अपोलो अस्पताल के डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. सुशील कुमार जैन, डॉ. अभी पालीवाल और ऑर्गन ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर एन.एल डिसूजा राष्ट्रीय स्तर पर आर्गन एलोकेशन की व्यवस्था बनाए हुए थे।

पूरी की गई ऑर्गन एलोकेशन प्रोसेस

Organ Donation (इंदौर के बेटे गौरव ने बढ़ाया शहर का गौरव Photo Source- Input)

मध्य प्रदेश शासन के SOTTO कार्यालय के डॉ. अरविंद घनघोरिया, नोडल अधिकारी डॉ. मनीष पुरोहित, निधि शर्मा और शुभम वर्मा आर्गन एलोकेशन की प्रक्रिया को विधान पूर्वक पूरा किया।

इंदौर सांसद ने की दानदाता परिवार से मुलाकात

इस दौरान इंदौर सांसद शंकर लालवानी और संभाग आयुक्त डॉ. सुदाम खेड़े भी एलोकेशन प्रक्रिया की मॉनिटरिंग करते रहे। वहीं, बीती रात सांसद शंकर लालवानी ने अपोलो अस्पताल का दौरा कर अंगदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, दानदाता परिवार से मुलाकात कर उनके बेटे द्वारा किए जा रहे महादान की सराहना करते हुए उन्हें मानवता के लिए प्रेरणा देने वाला परिवार बताया।

दो बार बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर

Organ Donation (इंदौर के बेटे गौरव ने बढ़ाया शहर का गौरव Photo Source- Input)

सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज सोमवार को अपोलो अस्पताल से एक ग्रीन कॉरिडोर इंदौर एयरपोर्ट के लिए सुबह 8:02 बजे बनाया गया, जो महज 13 मिनट में इंदौर एयरपोर्ट स्थित संबंधित प्लेन पहुंचाया गया। जबकि दूसरा ग्रीन कॉरिडोर 9:15 पर चोइथराम अस्पताल के लिए बनाया गया, जो 16 मिनट में पूरा किया गया। इसमें इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंगदानी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Organ Donation (इंदौर के बेटे गौरव ने बढ़ाया शहर का गौरव Photo Source- Input)

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निर्देशानुसार, अंगदानी के सम्मान में अंगदानी गौरव दवे के पार्थिव देह के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मानव श्रृंखला बनाकर अपोलो हॉस्पिटल के चिकित्सकों के साथ-साथ पूरे स्टाफ ने पुष्प वर्षा करते हुए अस्पताल परिसर से गौरव को विदाई दी गई।

Updated on:
27 Jul 2026 12:24 pm
Published on:
27 Jul 2026 12:23 pm