इंदौर

मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे के भेरूघाट पर भीषण हादसा, एक-एक कर कार से टकराए 5 ट्रक, मची चीख-पुकार

Horrific Accident : भेरूघाट पर 5 ट्रकों और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 घायल हैं। ट्रक से गिरा सामान उठाने उतरा था ड्राइवर, ढलान में आ रहे वाहन एक-एक कर ट्रक से आ टकराए। हादसे के बाद मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

2 min read
भेरूघाट पर 5 ट्रक और कार की टक्कर, 1 की मौत 5 घायल (Photo Source- Input)

Horrific Accident : प्रशासन की तमाम सख्तियों और ट्रैफिक डिपार्डमेंट द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा और जागरूकता समेत चैकिंग अभियानों एवं चालानी कार्रवाईयों के बावजूद मध्य प्रदेश में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ये हैं कि, यहां हर रोज सैकड़ों लोग सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। इनमें से दर्जनों अपनी जान तक गवा रहे हैं। इसी की ताजा बानगी बयां करता एक सनसनीखेज सड़क हादसे से जुड़ा मामला सामने आया है, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित डॉ. आंबेडकर नगर (महू) से। यहां पांच ट्रकों और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत के चलते एक युवक की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख - पुकार मच गई।

ये भीषण सड़क हादसा जिले के अंतर्गत आने वाले डॉ. आंबेडकर नगर (महू) से गुजरने वाले मुंबई - आगरा नेशनल हाईवे पर मानपुर थाना इलाके के भेरूघाट पर शुक्रवार देर रात 5 ट्रको और एक कार के बीच आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि, करीब चार लोगों के घायल होने की खबर है।

ये भी पढ़ें

नाश्ते के पैसों पर मचा बवाल, अधिक पैसे न देने पर ग्राहक से मारपीट, वीडियो वायरल

हादसे में ट्रक चालक की मौत, 5 घायल

मानपुर पुलिस के अनुसार, रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच धामनोद की तरफ जा रहे ट्रक से क्वाइल जमीन पर गिर पड़ी, जिसे उठाने के लिए चालक ट्रक से नीचे उतरा। भारी-भरकम पाट्र्स को उठाने के दौरान अचानक घाट सेक्शन में उतरने वाले दूसरे ट्रक ने खड़े ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद पीछे की तरफ चल रहे तीन अन्य ट्रक और एक कार भी आपस में टकरा गई। हादसे में ट्रक सवार यूपी के कानपुर निवासी ओमप्रकाश पिता रामशंकर यादव (42) की मौत हो गई। वहीं, हादसे में अन्य वाहनों में सवार करीब पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मामले की सूचना मिलते ही मानपुर थाना प्रभारी महेंद्र मकाश्रे पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को मौके से हटाकर यातायात शुरू कराया।

वाहनों के जमघट से लगा लंबा जाम

एक के बाद एक 6 वाहनों की टक्कर से मार्ग पर आने वाले वाहनों के पहिए थम गए। रात करीब तीन बजे से घाट क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। अलसुबह तक हाईवे पर लंबा जाम लगता रहा। सैकड़ों वाहन घंटों तक फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि इंदौर की ओर जाने वाले यात्रियों में भ्रम की स्थिति बनी रही। स्थिति से बचने के लिए कई वाहन चालकों ने अपना रास्ता बदलकर बगड़ी-मांडव फाटा होते हुए धामनोद की ओर रुख किया। वहीं कुछ लोग जोखिम उठाकर पुराने घाट मार्ग से गुजरने की कोशिश करते नजर आए।

ये भी पढ़ें

इंस्टाग्राम पर दोस्ती.. नाबालिग से कई बार दुष्कर्म, प्रेग्नेंट हुई तो खिलाई गर्भपात की गोली, मौत
Published on:
12 Apr 2026 07:50 am
Also Read
View All