इंदौर

मुंबई के जेंटलमेन संग लिए सात फेरे, हनीमून पर ही टूटे सारे सपने, खुला बड़ा राज

शादी के कुछ दिन बाद हनीमून पर पति के साथ गोवा गई थी..राज खुला तो ससुराल पक्ष करने लगा प्रताड़ित..
2 min read
• •
May 25, 2022
indore_honeymoon.jpg

इंदौर. मन में घर गृहस्थी बसाने की खुशी और पति के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने के सपने लिए इंदौर की एक लड़की ने मुंबई के दूल्हे के साथ सात फेरे लिए। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही लड़की की जिंदगी में ऐसा तूफान आया कि उसकी जिंदगी पर पल भर में पूरी तरह से बिखर गई। शादी के बाद हनीमून पर ही पति का ऐसा राज खुला कि नई नवेली दुल्हन के सारे सपने चकनाचूर हो गए। इतना ही नहीं राज खुला तो ससुरालवालों ने सितम भी ढाने शुरु कर दिए जिसके कारण परेशान होकर शादी के चंद दिनों बाद ही लड़की वापस मायके इंदौर लौट आई औरअब पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

सारे सपने चकनाचूर, हनीमून पर खुला बड़ा राज
इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नवविवाहिता निधि (बदला हुआ नाम) ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। निधि ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 5 फरवरी को मुंबई में रहने वाले निकेत (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। शादी के एक दिन पहले ही ससुराल पक्ष ने अचानक पांच लाख रुपए और पांच तोला सोने की डिमांड की थी। किसी तरह परिवार ने व्यवस्था कर डिमांड पूरी की उसकी शादी कराई। शादी के बाद वो मुंबई में अपने ससुराल पहुंची और फिर वहां से कुछ ही दिन बाद पति के साथ हनीमून मनाने के लिए गोवा चली गई। लेकिन हनीमून पर ऐसा राज खुला कि उसके सारे सपने चकनाचूर हो गए। निधि ने बताया कि पति निकेत ने उसे बताया कि उसे कई गंभीर बीमारियां हैं और कई दवाइयां लेता है जिसके कारण वो शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है।

ससुराल वाले करने लगे प्रताड़ित
निधि ने बताया कि पति ने जब उसे खुद के शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम न होने की बात बताई तो उसने पति निकेत से कहा कि शादी से पहले ये बात छिपाकर पति ने उसके साथ धोखा दिया है।जिसके कारण दोनों के बीच विवाद हुआ। हनीमून से लौटने के बाद निकिता ने ससुराल के लोगों को भी इस बारे में बताया तो ससुराल वालों ने उलटे उसे ही दबाना शुरु कर दिया। उसके साथ मारपीट तक की गई और बाद में मायके से 10 लाख रुपए लाने का दबाव बनाकर उसे प्रताड़ित कर 28 फरवरी को घर से निकाल दिया। जिसके बाद वो मायके आई और अब पुलिस में पति व ससुराल के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

Updated on:
25 May 2022 03:39 pm
Published on:
25 May 2022 03:39 pm