scriptहाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन करती रही इंतजार, कॉन्सटेबल दूल्हा गर्लफ्रेंड संग हुआ फरार | constable groom ran away with girlfriend on wedding day | Patrika News

हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन करती रही इंतजार, कॉन्सटेबल दूल्हा गर्लफ्रेंड संग हुआ फरार

locationछिंदवाड़ाPublished: May 24, 2022 08:51:36 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

बारात वाले दिन दुल्हन को छोड़ गर्लफ्रेंड के साथ भागा कॉन्सटेबल दूल्हा, दुल्हन ने दर्ज कराई शिकायत…

bride.jpg

,,,,

छिंदवाड़ा. फिल्म स्टोरी की तरह एक दुल्हन अपने दूल्हे व बारात का इंतजार करती रही और दूल्हा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फरार हो गया। मामला छिंदवाड़ा का है जहां शादी के दिन ही एक कॉन्सटेबल अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर फरार हो गया। सजी धजी दुल्हन बारात का इंतजार करती रही और जब बारात नहीं आई तो उसे इस बात का पता चला। वो तुरंत परिजन के साथ थाने पहुंची और पुलिस में दूल्हे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि कॉन्टेबल के खिलाफ उसकी प्रेमिका ने भी शिकायत दर्ज कराई थी।

 

दुल्हन करती रही इंतजार
छिंदवाड़ा के काराबोह में रहने वाली युवती के शादी भैंसदेही में पदस्थ कॉन्सटेबल सोनू चलतिया के साथ तय हुई थी। कॉन्स्टेबल मूल रूप से छिंदवाड़ा के छिंदा गांव का रहने वाला है। 22 मई को दोनों की शादी होनी थी। दुल्हन सोलह श्रंगार कर हाथों में मेहंदी रचाए दूल्हे व बारात का इंतजार कर रही थी। लड़की वालों के घर पर मेहमानों का खाना भी शुरु हो गया था लेकिन जब काफी देर होने के बाद भी बारात नहीं आई तो लड़की के परिजन ने दूल्हे के परिजन को फोन किया तो पता चला कि दूल्हा गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया है इसलिए बारात नहीं आएगी। दूल्हे के भागने का पता चलते ही दुल्हन परिजन के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें

बॉयफ्रेंड को बेटी के साथ बेड पर देखा, फिर परिवार ने रची खौफनाक साजिश

chhindwara.jpg

प्रेमिका ने भी दर्ज कराई थी शिकायत
बताया जा रहा है कि कॉन्सटेबल का बैतूल की ही रहने वाली एक युवती के साथ करीब एक साल से प्रेम संबंध चल रहा था। इसी बीच कॉन्स्टेबल घरवालों की मर्जी से दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा था जिसका पता चलते ही प्रेमिका ने बैतूल में प्रेमी कॉन्स्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब कॉन्स्टेबल गर्लफ्रेंड को लेकर शादी के दिन ही फरार हो गया। हालांकि अब उसके खिलाफ होने वाली दुल्हन ने मामला दर्ज करा दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो