
Indore News :मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से गुरुवार तक हुई मौतों के मामले ने पूरे राज्य में आबकारी विभाग को अलर्ट कर दिया है। इसी कड़ी में इंदौर आबकारी विभाग भी लगातार अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई में जुटा हुआ है। गुरुवार को विभाग द्वारा की गई एक कार्रवाई के दौरान बंद पड़े एक मकान से 792 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 5.50 लाख रुपए बताई जा रही है।
आबकारी विभाग के मुताबिक, ये कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गुरुवार 10 सितंबर को ग्राम बसंदरा, वृत्त सांवेर में की गई है। टीम को सूचना मिली थी कि, विभागीय कार्रवाई के चलते माफियाओं द्वारा क्षेत्र में स्थित एक मकान में अवैध शराब का जखीरा किया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने मकान की तलाशी ली।
आबकारी टीम ने सूचना के आधार पर मकान की तलाशी ली गई तो अंदर से बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ। विभाग के मुताबिक, जबति की गई शराब का कुल वजन 792 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत 5.50 लाख रुपए आंकी गई है। खास बात ये है कि, विभाग के अनुसार बरामद शराब मध्यप्र देश में बिक्री के लिए रखी गई थी। यानी सवाल सिर्फ शराब जब्ती का नहीं, बल्कि यहे भी है कि, इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां खपाई जाने वाली थी और इंदौर के ग्रामीण इलाके में किसके जरिए इसे रखा गया था? इन अहम बिंदुओं की जांच की जा रही है।
आबकारी विभाग की टीम को पहले से सूचना मिली थी। इसके बाद सहायक जिला आबकारी अधिकारियों धर्मेंद्र जोशी, पवन टीकेकर और निधि शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक जया मुजाल्दे और जयेश वास्केल, मुख्य आरक्षक अंकिता लोधवाल और कमलेश निहोरे तथा आरक्षक संजय सिंघार और विवेक कनाडे शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान मकान से शराब बरामद होने के बाद विभाग ने प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई की है।